विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ai+ Pulse 2 FE भारत में जल्द होगा, चार कलर ऑप्शन में फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री

Published: Fri, 18 Sep 2026 04:00 PM (IST)

Ai+ Pulse 2 FE स्मार्टफोन को Flipkart पर लिस्ट किया गया है, जहां इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन सामने आए हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. Ai+ Pulse 2 FE स्मार्टफोन Flipkart पर लिस्ट, डिटेल्स सामने।

  2. ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पर्पल कलर ऑप्शन में आएगा।

  3. रियर पैनल पर ग्लोइंग Ai+ लोगो और डुअल कैमरा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Ai+ Pulse 2 FE स्मार्टफोन के लॉन्च का एलान हो गया है। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च डेटा के बारे में जानकारी शेयर नहीं की है। कंपनी इस फोन को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में अपकमिंग Ai+ Pulse 2 FE स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन के बारे में जानकारी शेयर की है। इंडियन स्मार्टफोन कंपनी ने इसी साल मार्च में Pulse 2 को 6,000mAh की बैटरी और 6.75-इंच की डिसप्ले के साथ लॉन्च किया था।

Ai+ Pulse 2 FE की इंडिया लॉन्चिंग

कंपनी ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart में अपकमिंग Ai+ Pulse 2 FE स्मार्टफोन को लिस्ट किया है। फिलहाल कंपनी ने इस फोन के लॉन्च डेटा के बारे में डिटेल शेयर नहीं की है। अपकमिंग Ai+ Pulse 2 FE स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पर्पल कलर ऑप्शन में लाया जाएगा। Ai+ Pulse 2 FE स्मार्टफोन के रियर पैनल में ग्लो करने वाला Ai+ लोगो दिया है। इस फोन के रियर में डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। उम्मीद है कि आने वाले दिनों Ai+ Pulse 2 FE स्मार्टफोन के बारे में और भी जानकारी सामने आ सकती है।

Aipluscolor

इससे पहले Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन को कंपनी ने इसी साल मार्च 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया था। इस फोन में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ आने वाले इस फोन में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 6,000mAh की बैटरी और 10W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Ai+ ने हाल में Nova 2 Power स्मार्टफोन के लॉन्च को फ्लिपकार्ट पर टीज किया है। यह फोन सितंबर 19 को इंडियन मार्केट में लॉन्च होगा। एआईप्लस का यह फोन Blue Fusion, Blue Gold Fusion, Deep Purple, Midnight Black, और Ocean Green कलर में पेश किया जाएगा।

Ai+ Nova 2 Power की कुछ स्पेसिफिकेशन्स कंपनी ने कंफर्म कर दिया है, जिसमें 7,000mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी मिलेगी। यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। इसके साथ ही फोन को 128 जीबी स्टोरेज के साथ 6GB और 8GB रैम ऑप्शन में लाया जाएगा। इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट और 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 7,000mAh बैटरी वला नया फोन जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर के साथ फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री