Move to Jagran APP

MWC 2020 से पहले 22 फरवरी को लॉन्च होगा Oppo Find X2, कंपनी ने भेजे इनवाइट

Oppo Find X2 को 2K डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर 65W सुपर VOOC फास्ट चार्जिंद सपोर्ट समेत कई फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 09:58 AM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 09:58 AM (IST)
MWC 2020 से पहले 22 फरवरी को लॉन्च होगा Oppo Find X2, कंपनी ने भेजे इनवाइट
MWC 2020 से पहले 22 फरवरी को लॉन्च होगा Oppo Find X2, कंपनी ने भेजे इनवाइट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Oppo Find X2 के बारे में पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं। इसका लॉन्च इनवाइट भी कंपनी ने भेजना शुरू कर दिया है। MWC 2020 से पहले Oppo एक शो होस्ट कर रहा है। इस बात की जानकारी मीडिया इनवाइट के जरिए मिली है। इसके मुताबिक, Oppo Find X2 को 22 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन 2K डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 65W सुपर VOOC फास्ट चार्जिंद सपोर्ट समेत कई फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।

prime article banner

Oppo Inno Day 2019 के दौरान यह बताया गय थी कि कंपनी वर्ष 2020 की पहली तिमाही में Oppo Find X2 लॉन्च करेगी। वहीं, Oppo के वाइस प्रेसिडेंट और प्रेसिडेंट ऑफ ग्लोबल सेल्स Alen Wu ने बताया था कि यह फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा फोन को लेकर कई जानकारियां सामने आई हैं।

Oppo Find X2 की संभावित डिटेल्स: इसमें 6.5 इंच का QHD+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। फोन में 65W Super VOOC फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई अब तक की सबसे तेज वायर्ड चार्जिंग है। इसे Oppo Reno Ace में भी उपलब्ध कराया गया था। फोन में एक स्लाइडिंग मैकेनिज्म दिया गया होगा। इस फोन में एंड्रॉइड 10 पर आधारित ColorOS 7 OS दिया जा सकता है। OPPO Find X2 को कुछ समय पहले CPH2023 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था।

देखा जाए तो OnePlus, Samsung, POCO जैसी कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स को इस नए डिस्प्ले तकनीक के साथ पेश कर रही हैं। लेकिन अब Oppo Find X2 में भी 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन सीरीज को भी प्रीमियम सेग्मेंट में पेश किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.