Microsoft ने Internet Explorer के बाद अब Windows के इस वर्जन पर सपोर्ट बंद करने का किया ऐलान
Microsoft ने हाल ही में internet explorer को बंद किया है। अब कंपनी ने अगले साल अपनी Windows 8.1 पर सपोर्ट बंद करने का ऐलान कर दिया है। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 8.1 पर सपोर्ट देना जनवरी 2023 में बंद कर देगी।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Microsoft ने हाल ही में internet explorer को बंद किया है। अब कंपनी ने अगले साल अपनी Windows 8.1 पर सपोर्ट बंद करने का ऐलान कर दिया है। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 8.1 पर सपोर्ट देना जनवरी 2023 में बंद कर देगी।
कंपनी अगले महीने यानि जुलाई से यूजर्स को इसका अलर्ट देना शुरू कर देगी। गौरतलब है कि विंडोज 8 के लिए सपोर्ट कंपनी ने 12 जनवरी 2016 से देना बंद कर दिया था। और अब विंडोज 8.1 के लिए भी कंपनी 10 जनवरी 2023 को सपोर्ट देना खत्म कर देगी।
यूजर्स के साथ अब क्या होगा
कंपनी ने बताया है कि अब Microsoft 365 ऐप्स का अब विंडोज 8 या विंडोज 8.1 पर सपोर्ट नहीं हैं क्योंकि वे अपनी सपोर्ट तिथियों की समाप्ति पर पहुंच गए हैं। अगर 10 जनवरी 2023 के बाद भी यदि आप Microsoft 365 चलायेंगे तो फिर आपको Microsoft Office ऐप्स के लिए भी अपडेट प्राप्त नहीं होंगे। इसमें फीचर, सुरक्षा और अन्य गुणवत्ता अपडेट्स शामिल हैं।
क्या है इस समस्या का समाधान
ज्यादातर विंडोज 8.1 या विंडोज 8 वाले कंप्यूटर तो नई विंडोज 11 में अपग्रेड नहीं हो सकते है। क्यूंकि इन कंप्यूटर का पुराना हार्डवेयर नई विंडोज़ 11 की आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पाएगा। इसलिए इन यूजर्स को इस समस्या से बचने के लिए अपनी विंडोज 8 और विंडोज 8.1 को विंडोज 10 पर अपडेट करने का विकल्प मौजूद है। यूजर्स माइक्रोसॉफ्ट की वेबसाइट से विंडोज 10 को डाउनलोड कर अपनी विंडोज अपडेट कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने ये ऐलान किया है कि विंडोज 10 को कंपनी 14 अक्टूबर 2025 तक सपोर्ट देती रहेगी। इसके साथ ही कंपनी ने ये भी सलाह दी है कि यूजर्स लेटेस्ट हार्डवेयर वाला एक नया कंप्यूटर खरीद विंडोज 11 के फीचर्स का लाभ उठाएं।
हालाँकि आज के दौर में अधिकतर यूजर्स विंडोज 10 और अब विंडोज 11 का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में ये समस्या का सामना सिर्फ उन यूजर्स को करना पड़ेगा जिन्होंने अभी तक भी अपना कंप्यूटर विंडोज 10 में अपडेट नहीं किया है।