Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए साल पर जश्न में डूबी है दुनिया, लेकिन धरती की तरफ बढ़ रही एक ‘आफत’! नासा ने जारी किया अलर्ट

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Sat, 31 Dec 2022 06:00 PM (IST)

    नासा ने एक लोगों को चेतावनी दी है कि एक नया क्षुद्रग्रह (asteroid) धरती की तरफ बढ़ रहा है। एजेंसी ने बताया कि यह ग्रह 1 जनवरी 2023 धरती तक पहुंच सकता है। बता दें कि इसकी स्पीड 21744 kmph है और यह 72 फुट का है।

    Hero Image
    Nasa reported an asteroid coming towards earth, know the details

     नई दिल्ली, टेक डेस्क। नासा समय -समय पर हमें स्पेस में हो रहे बदलावों और नए इससे जुड़ें अपडेट के बारे में जानकारी देता रहता है। चाहे वो कोई खतरा हो या कोई अन्य विकास। इस बार भा नासा ने हमें धरती की तरफ आती नई आफत के लिए सावधान किया है। बता दें कि नए साल 2023 के अवसर पर, 72 फुट का एक विशाल क्षुद्रग्रह asteroid पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। नासा ने इसकी गति, पृथ्वी से दूरी जैसी जानकरी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों होती हैं ये घटनाएं

    हमारा स्पेस या यूं कहे कि अंतरिक्ष क्षुद्रग्रहों, धूमकेतुओं, उल्काओं जैसे कई एलीमेंट से भरा हुआ है, जो कभी-कभी अपने ऑर्बिट में यात्रा करते समय पृथ्वी के निकट आ सकते हैं। पृथ्वी के आसपास की वस्तुएं भी इसके गुरुत्वाकर्षण खिंचाव के कारण ग्रह की ओर आकर्षित होती हैं।

    यह भी पढ़ें- Motorola के इस वॉच में मिलेगा म्यूजिक कंट्रोल, एंड्रॉयड और iOS दोनों में करती है सपोर्ट

    नए साल पर आ रही नई आफत

    इस बार 1 जनवरी को जब पूरी दुनिया नए साल का जश्न मनाने में व्यस्त होगी, तब एक बड़ा ग्रह धरती की ओर आ रहा होगा। बता दें कि नासा ने 72 फुट के एक विशाल क्षुद्रग्रह के बारे में अलर्ट जारी किया है, जो बहुत ही तोज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।

    72 फुट का Asteroid 2022 YR1

    नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 2022 YR1 नाम का 72 फुट का क्षुद्रग्रह 1 जनवरी, 2023 को 6250000 किलोमीटर की दूरी के साथ पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचेगा। हवाई जहाज के आकार का यह क्षुद्रग्रह 21744 किलोमीटर प्रति घंटे (6.04km/sec) की गति से घूम रहा है। क्या यह क्षुद्रग्रह हमारे लिए खतरनाक है? नहीं, यह बस धरती के पास से गुजरेगा, भले ही अंतरिक्ष चट्टान और पृथ्वी के बीच की दूरी बहुत कम हो।

    खरतनाक हो सकते हैं क्षुद्रग्रह

    क्षुद्रग्रहों की गति को ट्रैक करने के लिए, नासा ने अंतरिक्ष में कई पृथ्वी और आकाश-आधारित तकनीकों जैसे टेलीस्कोप, सैटेलाइट तैयार किया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बड़े पैमाने पर क्षुद्रग्रहों की गति पर नजर रखना बहुत जरूरी है। अगर कोई विशाल क्षुद्रग्रह पृथ्वी की तरफ बढ़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है, तो यह उस क्षेत्र के एक बड़े हिस्से के लिए बहुत विनाशकारी हो सकता है जो इसे प्रभावित करता है और इसके प्रभाव को दुनिया भर में भी महसूस किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Gmail इनबॉक्स में आ रहे हैं धड़ाधड़ ईमेल, फिल्टर लगाकर आसानी से कर सकते हैं मैनेज, जानें पूरा तरीका