Move to Jagran APP

Xiaomi Mi A3 और पॉपुलर Note सीरीज के Redmi Note 7 Pro में हैं कंफ्यूज? पढ़ें कम्पेरिजन

Xiaomi Mi A3 का इंतजार अब खत्म हो गया है। क्या Mi A3 कंपनी के Note सीरीज के पॉपुलर फोन को मात दे देगा? पढ़ें कम्पैरिजन

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 03:57 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 10:57 AM (IST)
Xiaomi Mi A3 और पॉपुलर Note सीरीज के Redmi Note 7 Pro में हैं कंफ्यूज? पढ़ें कम्पेरिजन
Xiaomi Mi A3 और पॉपुलर Note सीरीज के Redmi Note 7 Pro में हैं कंफ्यूज? पढ़ें कम्पेरिजन

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi Mi A3 का इंतजार अब खत्म हो गया है। Xiaomi ने अपना लेटेस्ट एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Mi A3 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल को Rs 12999 में पेश किया गया है। वहीं, इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल Rs 15999 की कीमत में उपलब्ध है। फोन तीन कलर वेरिएंट- व्हाइट, ग्रे और ब्लू कलर विकल्प में सेल के लिए 23 अगस्त को Amazon India, Mi.com और Mi Home stores पर 12PM उपलब्ध होगा। Xiaomi के इस स्पेसिफिकेशन्स को अगर आप कंपनी के सबसे पसंदीदा और पॉपुलर फोन से तुलना करेंगे, तो दोनों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा दिखेगी। क्या कंपनी का अपना ही दूसरा हैंडसेट, चलिए बता दें, हम बात कर रहे हैं Redmi Note 7 Pro की, क्या Mi A3 कंपनी के Note सीरीज के पॉपुलर फोन को मात दे देगा?

loksabha election banner

Xiaomi के फोन खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

Xiaomi Mi A3 Vs Xiaomi Redmi Note 7 Pro डिस्प्ले: Mi A3 में कंपनी ने HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और डिस्प्ले रिजोल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। वहीं, Note 7 Pro में 6.53 इंच का फुल HD+ डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजोल्यूशन 2340 ×1080 पिक्सल है। स्क्रीन साइज के मामले में इस फोन की स्क्रीन ज्यादा बड़ी है, लेकिन अगर आप ज्यादा बड़ी स्क्रीन नहीं पसंद करते, तो डिस्प्ले के गेम में Mi A3 भी बुरा विकल्प नहीं है।

Xiaomi Mi A3 Vs Xiaomi Redmi Note 7 Pro प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज: Mi A3 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। Note 7 Pro में इसके मुकाबले ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मौजूद है। रैम और स्टोरेज की बात करें, तो Mi A3 में 4GB/64GB और 6GB/128GB वेरिएंट दिए गए हैं। वहीं, Redmi Note 7 Pro के भी 4GB/64GB और 6GB/128GB मॉडल आते हैं। रैम और स्टोरेज में जहां आपको समान विकल्प मिलेंगे। वहीं, प्रोसेसर के मामले में Note 7 Pro जाहिर तौर से आगे है। Mi A3 की USP इसका स्टिक एंड्रॉइड सॉफ्टवेयर है। वहीं, Note 7 Pro एंड्रॉइड 9 पाई MIUI10 यानि की लेटेस्ट ओएस पर काम करता है। ओएस के मामले में सभी अपनी पसंद हो सकती है की आपको अपने फोन पर किस तरह का एक्सपीरियंस चाहिए।

Xiaomi Mi A3 Vs Xiaomi Redmi Note 7 Pro कैमरा: Mi A3 के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP + 8MP + 2MP का सेटअप मौजूद है। Redmi Note 7 Pro में 48MP + 5MP सेंसर के ड्यूल कैमरा लेंस दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप के स्पेक्स देखकर साफ कहा जा सकता है की इस मामले में Mi A3 बेहतर ऑफरिंग दे रहा है। फिर भी दोनों की पिक्चर क्वालिटी और कैमरा रिव्यू से ही पता चल पाएगा की सच में किस फोन का कैमरा बेहतर परफॉरमेंस देता है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो Mi A3 में 32MP फ्रंट कैमरा और Note 7 Pro में 13MP AI सेल्फीज के लिए कैमरा दिया गया है। इस मामले में भी Mi A3 बेहतर स्पेक्स ऑफर कर रहा है।

Xiaomi Mi A3 Vs Xiaomi Redmi Note 7 Pro बैटरी: Mi A3 में पॉवर बैकअप के लिए 4030mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, Redmi Note 7 Pro में 4000mAh की बैटरी दी गई है। दोनों फोन्स की सभी स्पेक्स की तुलना की जाए, तो कैमरा के मामले में Mi A3 बेहतर लगता है, लेकिन बाकि सभी मामलों में हम Note 7 Pro को ही अधिक नंबर देंगे। Xiaomi की Note सीरीज अपनी बेहतर परफॉरमेंस के लिए पॉपुलर है। इसलिए Mi A3 इसे टक्कर दे पाएगा यह तो अभी नहीं कहा जा सकता, लेकिन इतना जरूर है की इस बजट में दी गई स्पेसिफिकेशन्स के साथ यह एक अच्छा विकल्प कहा जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.