विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रात को चैन की नींद सोने के लिए ऑन करें फोन का Bedtime Mode, काम की जरूरी कॉल पर ही मिलेगा अलर्ट

Published: Sun, 08 Sep 2024 09:00 PM (IST)

फोन में बेडटाइम मोड के साथ आप बिना डिस्टर्बेंस के चैन की नींद ले सकते हैं। दरअसल डिजिटल समय में ...और पढ़ें

रात को चैन की नींद सोने के लिए ऑन करें फोन का Bedtime Mode
रात को चैन की नींद सोने के लिए ऑन करें फोन का Bedtime Mode

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं और लगभग सारा दिन डिवाइस के साथ गुजरता है तो ये जानकारी आपके काम की होगी। रात को सोने के दौरान फोन का बजना किसी को भी परेशान कर सकता है। ऐसे में आप चैन की नींद लेने के लिए अपने एंड्रॉइड फोन में बेडटाइम मोड को इनेबल कर सकते हैं।

क्या होता है बेडटाइम मोड

फोन में बेडटाइम मोड के साथ आप बिना डिस्टर्बेस के चैन की नींद ले सकते हैं। दरअसल, डिजिटल समय में फोन के साथ हर यूजर की दिनचर्या जुड़ी है। ऐसे में कई बार रात को सोने के दौरान भी फोन बज उठता है। काम की जरूरी कॉल न हो तो नींद बिगड़ जाती है और इसका असर अगले दिन काम पर नजर आने लगता है। बेडटाइम मोड के साथ फोन साइलेंट हो जाता है। इसके अलावा, वॉलपेपर डिम हो जाता है। फोन की स्क्रीन ब्लैक एंड व्हाइट हो जाती है।

अब अगर आप सोच रहे हैं कि इस मोड को इनेबल करने से आपके अलार्म और जरूरी कॉल मिस हो सकते हैं तो ऐसा नहीं है। इस सेटिंग पर आपके अलार्म मिस नहीं होते। इसके अलावा, आप कुछ जरूरी कॉन्टैक्ट्स को स्टार मार्क कर सकते हैं, जिससे इन कॉन्टैक्ट की कॉल मिस नहीं होगी। सेटिंग के साथ रिपीटिड कॉल को लेकर भी अलर्ट मिलता है।

ये भी पढ़ेंः Affordable 5G Smartphone: 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाले सस्ते फोन की खूबियां दमदार, कल लाइव होगी सेल

बेडटाइम मोड कैसे करें इनेबल

  • सबसे पहले फोन की सेटिंग पर आना होगा।
  • अब Digital Wellbeing पर टैप करना होगा।
  • स्क्रॉल डाउन कर bedtime mode पर टैप करें।
  • अब Turn On Now पर टैप करना होगा।

बेडटाइम रूटीन करें सेट

इस सेटिंग पर Bedtime Routine का भी ऑप्शन मिलता है। इस पर टैप करने के साथ आप अपने सोने और जगने का टाइम शेड्यूल कर सकते हैं। सेटिंग को इनेबल कर देते हैं तो तय टाइम पर आपका फोन आपको चैन की नींद लेने में किसी तरह की भी परेशानी नहीं खड़ी करेगा।