Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपके Documents के लिए काम आएगी गूगल की ये सर्विस, ऐसे करें इस्तेमाल

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 26 Mar 2023 03:38 PM (IST)

    गूगल ड्राइव का इस्तेमाल किसी भी डिवाइस पर किया जा सकता है। इसके लिए केवल गूगल अकाउंट की जरूरत पड़ती है। यूजर अपने डॉक्यूमेंट को ओपन करने फॉर्मेट बदलने और शेयर करने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल कर सकता है। (फोटो- जागरण)

    Hero Image
    What is Google drive How it works How to use, Pic Courtesy- Jagran File

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेक कंपनी गूगल केवल एक सर्च इंजन ही नहीं, बल्कि इससे कई बढ़कर काम यूजर के लिए करती है। गूगल अपने यूजर्स को मेल सेंड करने, लोकेशन की जानकारी लेने, फोटो और वीडियो देखने और सहेज कर रखने की सुविधा भी देती है। इसी कड़ी में गूगल अपने यूजर्स को उनके डॉक्यूमेंट अपलोड, व्यू और शेयर करने के लिए गूगल ड्राइव की सुविधा भी देता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्कूल- कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र हों या वर्किंग प्रोफेशन, गूगल की यह सर्विस हर दूसरे यूजर के काम आती है।गूगल ड्राइव में यूजर को उनकी फाइल्स ओपन करने और एडिट करने की सुविधा मिलती है। यही नहीं, गूगल ड्राइव का इस्तेमाल किसी भी डिवाइस पर किया जा सकता है। इसके लिए केवल गूगल अकाउंट की जरूरत पड़ती है।

    15 जीबी तक मिलती है फ्री स्टोरेज

    गूगल ड्राइव पर यूजर को फाइल्स स्टोर करने के लिए 15जीबी की फ्री स्पेस उपलब्ध करवाई जाती है। हालांकि, इससे ऊपर स्टोरेज की जरूरत महसूस होने पर यूजर गूगल ड्राइव की पेड सर्विस के ऑप्शन पर भी जा सकता है।

    किसी भी डॉक्यूमेंट को गूगल फॉर्मेट में बदलें

    गूगल ड्राइव का इस्तेमाल कर किसी भी फाइल को गूगल फॉर्मेट में बदला जा सकता है। गूगल ड्राइव पर फाइल को कन्वर्ट करने का ऑप्शन मिलता है। हालांकि, गूगल ड्राइव के लिए इस सेटिंग को केवल कंप्यूटर से ही बदला जा सकता है। गूगल ड्राइव पर डॉक्यूमेंट अपलोड और क्रिएट कर सकते हैं।

    इसके अलावा, यूजर अपनी फाइल्स, फॉल्डर को शेयर कर सकता है। यही नहीं, यूजर फाइल का ऑनर किसी और यूजर को भी बना सकता है।

    गूगल ड्राइव का कैसे करें इस्तेमाल

    • गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले गूगल की इस ऐप को डिवाइस पर ओपन करना होगा।
    • ऐप में My Drive का ऑप्शन मिलता है। यहां यूजर को + आइकन पर टैप कर फाइल्स और फोल्डर अपलोड करने का ऑप्शन मिलता है।

    • यूजर को यहां डॉक्यूमेंट को स्कैन करने का ऑप्शन मिलता है।
    • इस ऑप्शन पर गूगल डॉक्स, गूगल, शीट्स और गूगल स्लाइड के ऑप्शन भी मिलते हैं। 

    comedy show banner
    comedy show banner