यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
होली के रंगों से बेरंग न हो जाए आपका Smartphone, इन स्मार्ट तरीकों से करें हिफाजत
Wet Smartphone Tips होली रंगों और पानी का त्योहार है। जबकि ये दोनों ही चीजें आपके डिवाइस को नुकसान पहुंचाती ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। होली का मतलब रंगों और पानी का रंगारंग त्योहार। आपने भी होली के लिए कई प्लान बनाए होगें। हालांकि, होली की धूम के बीच कहीं आपका मूड Wet Smartphone को लेकर ऑफ ना हो जाए, इसके लिए भी थोड़ी तैयारी पहले से कर सकते हैं। इस आर्टिकल में कुछ स्मार्ट तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप स्मार्टफोन की फिक्र को छोड़ होली का भरपूर मजा ले सकते हैं।
होली खेलने जा रहे हैं तो स्मार्टफोन को लेकर पहले करें ये काम
होली खेलते समय फोन का कोई खास काम नहीं होता। इसलिए बहुत ज्यादा जरूरी ना हो तो आप अपने स्मार्टफोन को इस दौरान स्विच ऑफ कर रख सकते हैं।
.jpg)
स्मार्टफोन का कवर और केस हटाने में ही समझदारी है। कई बार फोन के कवर और केस में एक्स्ट्रा जगह होने की वजह से पानी केस से सीधे फोन के अंदर एंटर कर सकता है। इसलिए होली खेलने के दौरान केस या कवर को हटा ही दें।
अपने स्मार्टफोन को एक प्लास्टिक कवर में रख सकते हैं। प्लास्टिक कवर में स्मार्टफोन भीगने का डर नहीं रहता है।
होली खेलने के दौरान स्मार्टफोन गीला हो जाए तो भूलकर भी ना करें ये काम
फोन गीला हो गया है तो इसे शेक और मूव करते हुए सुखाने से बचें। कई यूजर फोन गीला होने पर इसे सुखाने के लिए इस तरीका का इस्तेमाल करते हैं। यह असल में पूरी तरह से गलत है।
.jpg)
फोन गीला हो गया है तो भूलकर भी इसे हेयर ड्रायर से सुखाने की कोशिश ना करें। ऐसा करना आपके डिवाइस को डैमेज कर सकता है।
होली खेलने के दौरान स्मार्टफोन गीला हो जाए तो करें ये काम
फोन गीला हो गया है तो उसे सुखाने के लिए सिलिका जेल पैकेट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिलिका जेल के पैकेट्स मॉइश्चर सोखने का बेहतरीन सॉर्स हैं। ऐसे में यह तरीका कारगर हो सकता है।
.jpg)
फोन गीला हो गया है तो इसे सुखाने के लिए पेपर टॉवल या माइक्रोफाइबर क्लोथ का इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन की स्क्रीन से पानी हटाने के लिए सर्कुलर मोशन में क्लीन करें।
इसके अलावा, होली खेलने के दौरान फोन जेब में था और वापिस आकर इसे चार्ज करने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसा भूलकर भी ना करें। फोन की बैटरी फटने का डर हो सकता है। आपको कुछ घंटों के इंतजार के बाद ही फोन को चार्ज करना चाहिए।
