Move to Jagran APP

इस एक ट्रिक से स्मार्टफोन को बंद करके भी Youtube पर बिना वीडियो सुन सकते हैं गाना

Youtube ने 2015 में Youtube Red लॉन्च किया था जिसे अब YouTube Premium कहा जाता है। इस पर बिना वीडियो के भी आप म्यूजिक को प्ले कर सकते हैं। हालांकि यह सेवा अभी भारत में शुरू नहीं हुई है।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 09:46 AM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 11:15 AM (IST)
इस एक ट्रिक से स्मार्टफोन को बंद करके भी Youtube पर बिना वीडियो सुन सकते हैं गाना
इस एक ट्रिक से स्मार्टफोन को बंद करके भी Youtube पर बिना वीडियो सुन सकते हैं गाना

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। Youtube न सिर्फ दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट है बल्कि आज ये मौजूदा समय में हमारी जरुरत बन चुका है। Youtube पर आप न सिर्फ वीडियोज को देख सकते हैं बल्कि अपने वीडियोज को अपलोड करने के कमाई भी कर सकते हैं। Youtube की इन तमाम खासियतों के बीच इसकी एक खामी भी है और वो है ऑडियो म्यूजिक सुनना। दरअसल Youtube पर कोई भी गाना सुनने के लिए आपको न चाहते हुए भी वीडियो देखना पड़ता है। यह सुविधा हमें तब अजीब लगने लगती है जब हम अपने स्मार्टफोन से किसी पार्टी में गाना बजाना चाहते हैं लेकिन इसके लिए हमें Youtube की ऐप को ओपेन करके रखना पड़ता है। हालांकि Youtube ने इसके लिए साल 2015 में Youtube Red लॉन्च किया था जिसे अब YouTube Premium कहा जाता है। YouTube Premium पर आप वीडियो को स्मार्टफोन के बैकग्राउंड पर चला सकते हैं। लेकिन यहां भी दो परेशानियां है, पहला कि YouTube Premium एक पेड सुविधा है जिसके इस्तेमाल के लिए आपको शुल्क देना पड़गा। वहीं, दूसरा कि YouTube Premium की सुविधा भारत में नहीं मिलती है।

loksabha election banner

ऐसे में हमारी बताई गई कुछ ट्रिक्स आपके काम आ सकती है। इन ट्रिक्स की मदद से आप अपने स्मार्टफोन पर YouTube से गाने सुन सकते हैं और वीडियो फोन के बैकग्राउंड में चलता रहेगा।

Firefox ऐप में क्या करना होगा?

Step 1: Google Play Store पर जाकर Mozilla Firefox ऐप डाउनलोड करें।

Step 2: Mozilla Firefox ऐप के इंस्टॉल होने के बाद इस पर YouTube को चलाएं। ध्यान रहे कि YouTube को ब्राउजर पर चलाना है न कि YouTube ऐप पर।

Step 3: अब अपनी पसंद के किसी भी वीडियो को YouTube पर चलाएं।

Step 4: एक बार वीडियो के चलने पर फोन के बैक बटन या फिर फोन की स्क्रीन को ऑफ कर दें। वीडियो फोन के बैकग्राउंड में बिना रूके चलता रहेगा और स्क्रीन को बंद करके भी गाने का मजा उठा सकेंगे। यहां ध्यान जरूरी है कि यह ट्रिक केवल एंड्रॉइड फोन्स के लिए है। यह ट्रिक iPhones पर काम नहीं करेगी।

नोटः इस ट्रिक का ज्यादा इस्तेमाल न करें। इससे फोन की बैटरी म्यूजिक ऐप के मुकाबले ज्यादा तेजी से खत्म होती है।

यह भी पढ़ें:

पहले से की गईं ये 5 तैयारियां फोन के चोरी होने या खोने पर आती हैं बड़े काम

Wi-fi स्पीड के अचानक से घटने पर बिना समय गवाए तुरंत करें यह काम

स्मार्टफोन को हैकर्स और वायरस से बचाने के लिए बहुत काम आएंगे ये 5 आसान तरीके 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.