Move to Jagran APP

iPhone चलाने का नया और खास होगा अंदाज, इन ट्रिक्स से आसान होगी हर बात

आईफोन यूजर को तमाम ऐसे टूल्स और सेटिंग्स मिलते हैं जिनकी मदद से यूजर अपनी होम स्क्रीन और लॉक स्क्रीन को खुद के हिसाब से मैनेज कर सकते हैं। कुछ ट्रिक्स की मदद से यूजर ऐप्स को अपने तरीके से मैनेज कर सकता है। (फोटो- जागरण)

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaPublished: Sat, 28 Jan 2023 09:46 AM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2023 09:46 AM (IST)
iPhone चलाने का नया और खास होगा अंदाज, इन ट्रिक्स से आसान होगी हर बात
Use These Tricks In Your iPhone To Customise Your Home Screen, pic courtesy- Jagran File

नई दिल्ली, टेक डेस्क। आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल अपने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती है। आईफोन में तमाम ऐसे टूल्स और सेटिंग्स के ऑप्शन मिलते हैं जिनकी मदद से यूजर ना सिर्फ ऐप्स को खुद के हिसाब मैनेज कर सकते हैं बल्कि होम स्क्रीन को भी एक नया लुक दे सकते हैं।

loksabha election banner

अगर आप भी आईफोन यूजर हैं तो इस आर्टिकल में आपको कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपको आईफोन में एक नया एक्सपीरियंस मिल सकता है-

जरूरी जानकारियों को रखें सबसे करीब

आप अपने आईफोन के होम स्क्रीन पर उन ऐप्स को रख सकते हैं, जिनकी जरूरत आपको सबसे ज्यादा पड़ती है। इनमें आप कैलेंडर को भी होम स्क्रीन पर एड कर सकते हैं। इस तरह इन ऐप्स से जुड़े नोटिफिकेशन आपकी नजरों के सामने बने रहते हैं। होमस्क्रीन पर टच कर होल्ड करने के बाद आप ऐप्स को चुन कर होम स्क्रीन पर जोड़ सकते हैं।

नई ऐप्स के लिए करें ये सेटिंग

नई ऐप्स की जरूरत तुरंत होती है, ऐसे में आप इन ऐप्स के लिए एक खास सेटिंग कर सकते हैं। किसी पर्टिकुलर ऐप को कहां डाउनलोड करना चाहिए इसके लिए आपको तीन विकल्प मिलते हैं।

आप चाहें तो ऐप को होम स्क्रीन पर पा सकते हैं या इसे ऐप लाइब्रेरी में भी रख सकते हैं। इसके अलावा यूजर चाहे तो होम स्क्रीन और ऐप लाइब्रेरी दोनों जगह ऐप को डाउनलोड कर रख सकते हैं।

लॉकस्क्रीन पर रख सकते हैं इन विजेट को

आईफोन यूजर अपने लोक स्क्रीन को भी अपने हिसाब से मैनेज कर सकते हैं। लॉक स्क्रीन पर यूजर जीमेल, बैटरी का स्टेटस, मौसम, मेडिकेशन की जानकारी के शॉर्टकट विजेट रख सकते हैं।

आसानी से ऐसे मिलेगी जरूरत की ऐप

आईफोन में यूजर को ऐप्स ढूंढने के लिए एक खास व्यवस्था मिलती है। यूजर की ऐप्स को आईफोन अल्फाबेटिकली अरेंज कर देता है यानी जरूरत की ऐप को आसानी से खोजा जा सकता है। ऐप लाइब्रेरी में सर्च बार पर ऐप का नाम सर्च कर यूजर आसानी से ऐप्स को एक्सेस कर सकता है।

ये भी पढ़ेंः BharOS: क्या है स्वदेशी सॉफ्टवेयर के पीछे की कहानी, किसने की शुरुआत, क्या हैं भविष्य के प्लान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.