पैन कार्ड में फोटो या सिग्नेचर अपडेट करने का सबसे आसान तरीका, फोन से ही हो जाएगा काम
पैन कार्ड में पुरानी फोटो या सिग्नेचर को घर बैठे ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। इसके लिए NSDL की ...और पढ़ें

पैन कार्ड में फोटो या सिग्नेचर अपडेट करने का सबसे आसान तरीका, फोन से ही हो जाएगा काम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के टाइम में पैन कार्ड एक जरूरी सरकारी डॉक्यूमेंट बन गया है, जिसका यूज बैंकिंग से लेकर इनकम टैक्स से जुड़े कई कामों में किया जाता है। हालांकि, वक्त से साथ पैन कार्ड पर लगी फोटो या सिग्नेचर पुराने हो जाते हैं या फोटो उम्मीद के अनुसार अच्छी नहीं आई होती। ऐसी कंडीशन में आपको नया पैन कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं है।
आप मौजूदा पैन कार्ड में ही घर बैठे फोटो और सिग्नेचर को अपडेट कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको ऑनलाइन करेक्शन रिक्वेस्ट डालनी होगी। इस पूरे प्रोसेस को ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है। पहले आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स और नई फोटो व सिग्नेचर की स्कैन कॉपी रेडी कर लेनी है। अप्लाई करने के दौरान निर्धारित शुल्क का पेमेंट भी करना पड़ेगा।
पहले क्या क्या तैयार रखें?
PAN में फोटो या सिग्नेचर चेंज करने के लिए अप्लाई करने से पहले जरूरी डाक्यूमेंट्स तैयार रखें। पहचान के प्रमाण के तौर पर सबसे पहले आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ सकती है। साथ ही नई पासपोर्ट साइज फोटो की डिजिटल कॉपी और नए सिग्नेचर की क्लीन इमेज भी तैयार रख लें। फोटो और सिग्नेचर को पोर्टल पर बताए गए साइज और फॉर्मेट के मुताबिक रखें।
करेक्शन के लिए अप्लाई करते वक्त प्रोसेस में आधार बेस्ड ऑथेंटिकेशन भी हो सकती है। इसलिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर एक्टिव रखना जरूरी है, क्योंकि OTP की जरूरत पड़ सकती है।
ऑनलाइन कैसे बदलें PAN की फोटो और सिग्नेचर?
- सबसे पहले तो NSDL PAN की वेबसाइट पर जाएं।
- यहां Apply Online सेक्शन में जाएं।
- इधर से Changes or Correction in existing PAN Data ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- कैटेगरी में इंडिविजुअल सेलेक्ट करें और मांगी गई बेसिक डिटेल्स जैसे नाम और जन्मतिथि भरें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद एक Token Number जनरेट होगा।
- इसे सुरक्षित रख लें।
- अब Continue with PAN Application Form पर क्लिक करें।
- आगे आपको PAN एप्लीकेशन से जुड़ी जानकारी भरनी होगी।
- जहां स्कैन डॉक्यूमेंट्स जमा करने का विकल्प मिले, वहां Submit Scanned images through e-Sign को सेलेक्ट करें।
- अगर आप करेक्शन के साथ नया फिजिकल PAN कार्ड भी चाहते हैं तो संबंधित ऑप्शन में Yes चुनें।
- इसके बाद माता-पिता से जुड़ी जरूरी डिटेल्स भरें और आगे बढ़ें।
- अब पहचान से जुड़े डाक्यूमेंट्स चुनने के बाद अपनी नई फोटो और सिग्नेचर की डिजिटल कॉपी अपलोड करें।
- ध्यान रखें कि दोनों फाइलें वेबसाइट पर बताए गए फॉर्मेट और साइज में हों।
- सारी डिटेल्स भरने और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फीस भरें।
- पेमेंट पूरा होने के बाद आधार नंबर दर्ज करके ऑथेंटिकेशन प्रोसेस पूरा करें।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करने के बाद एप्लीकेशन सबमिट हो जाएगा।
- इसके बाद आपको Acknowledgement Receipt मिलेगी, इसे संभालकर रखें।
यह भी पढ़ें- Motorola का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाला 5G फोन, 200MP पेरिस्कोप कैमरा और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी
