Move to Jagran APP

Vivo S1, Galaxy Note 10, Mi A3 समेत अगस्त में लॉन्च होंगे ये पॉपुलर स्मार्टफोंस

Vivo S1 Galaxy Note 10 Mi A3 समेत स्वतंत्रता दिवस के महीने में भारत में कुछ टॉप डिवाइसेज लॉन्च होंगी। इस लिस्ट में Realme Honor Vivo Samsung समेत कई फोन्स शामिल हैं।

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 01:55 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 03:17 PM (IST)
Vivo S1, Galaxy Note 10, Mi A3 समेत अगस्त में लॉन्च होंगे ये पॉपुलर स्मार्टफोंस
Vivo S1, Galaxy Note 10, Mi A3 समेत अगस्त में लॉन्च होंगे ये पॉपुलर स्मार्टफोंस

नई दिल्ली, टेक डेस्क। जुलाई खत्म होने को है और अगस्त के नए महीने के साथ नए स्मार्टफोन लॉन्च भी होंगे। जुलाई महीने में भारत में कई टॉप-स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं और अगस्त महीने में भी ऐसा ही होने वाला है। स्वतंत्रता दिवस के महीने में भारत में कुछ टॉप डिवाइसेज लॉन्च होंगी। Xiaomi ने जुलाई महीने में अपनी सबसे महत्वपूर्ण डिवाइसेज Redmi K20 और K20 Pro को लॉन्च कर दिया है। अगस्त में कंपनी भारत में Mi A3 को लॉन्च कर सकती है। इस एंड्रॉइड व स्मार्टफोन को स्पेन में एक हफ्ते पहले पेश किया गया है। अब फोन अपने ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार है। इस लिस्ट में Realme, Honor, Vivo, Samsung समेत कई फोन्स शामिल हैं।

loksabha election banner

Mi A3: Xiaomi ने यह फोन स्पेन में लॉन्च कर दिया है। जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया जाएगा। उम्मीद है की इसे अगस्त महीने के अंत तक भारत में लॉन्च किया जाएगा। Mi A3 लॉन्च हुए Mi CC9 का रिब्रांडेड वर्जन है। हालांकि, भारत में यह फोन थोड़े बेहतर फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। अभी जो Mi A3 लॉन्च हुआ है, उसमें 6.08 इंच एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले के साथ सर्कुलर Notch दिया गया है। हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, सेंसर, स्नैपड्रैगन 665 SoC, 4GB तक रैम, ट्रिपल रियर कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Vivo Z5: Vivo ने इस फोन के कुछ हाइलाइट फीचर्स को आधिकारिक तौर से रिलीज किया है। इसके मुख्य फीचर्स में 48MP सेंसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। Vivo Z5 की TENNA लिस्टिंग में तो इस फोन के बारे में लगभग सब कुछ पता चल गया है। Vivo Z5 स्मार्टफोन Vivo Z1 Pro की डिजाइन टेक्नोलॉजी की तरह की होगा। इस फोन में 6.38 इंच AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 712 चिप, 48MP कैमरा, 4000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा।

Samsung Galaxy Note 10 & Note 10 Plus: स्मार्टफोन में 6.3 इंच का AMOLED पैनल 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया जाएगा। Galaxy S10 सीरीज की तरह इसमें भी पंच-होल डिस्प्ले दिया जाएगा। Galaxy Note 10 का बेस वैरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। कंपनी Pro वेरिएंट्स की तरह इसका Plus मॉडल भी लॉन्च करेगी। Galaxy Note 10 Plus में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी जा सकती है। फोन क्वालकॉम की नई चिप स्नैपड्रैगन 855 प्लस पर काम करेंगे।

Redmi 7 को यूजर्स के बजट के मुताबिक बनाया गया है। कीमत कम होने से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। फीचर्स के मुताबिक भी यह फोन काफी दमदार है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

Asus ROG 2: कंपनी के इस गेमिंग स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह बाजार में उपलब्ध और आने वाले कुछ टॉप-फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देने वाला है। ताइवानी टेक कंपनी ने चीन में अपना सेकंड जनरेशन ROG स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस महीने इसे भारत में पेश किया जा सकता है। Asus ROG 2 स्मार्टफोन गेमिंग यूजर्स और जनरल यूजर्स दोनों की ही जरूरतों को पूरा करता है। यह फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 प्लस के साथ आता है। इस प्रोसेस पर काम करने वाला यह अभी तक दुनिया का पहला स्मार्टफोन है।

Samsung Galaxy Note 9 स्मार्टफोन यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं तो आप Amazon पर जा सकते हैं। यहां आपको कई ऑफर्स भी मिल सकते हैं। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

Redmi 64MP Camera Phone: चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo ने Redmi के आने वाले फोन को लेकर कुछ डिटेल्स रिवील की है। इसके अलावा, Redmi ने भी कन्फर्म किया है की कंपनी 4 कैमरा सेटअप वाले फोन पर काम कर रहा है। कंपनी के 64MP कैमरा फोन को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस खबर को शेयर करने के साथ-साथ Xiaomi के वाइस प्रेजिडेंट और एमडी ने भी Redmi के इस 64MP फोन से ली हुई कुछ पिक्चर्स शेयर की। इससे पता चलता है की इस फोन को जल्द ही यानी की अगस्त अंत या सितम्बर के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo S1: इस फोन को अगस्त 7 को लॉन्च किया जाएगा। इंडोनेशिया में लॉन्च होने के बाद अब इस फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। Vivo S1 में फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। Vivo S1 ओक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P65 S0C, 128GB स्टोरेज और 4500mAh की बैटरी दी जाएगी। इस फोन को इंडोनेशिया में ग्रीन और ब्लू कलर विकल्प में पेश किया गया है।

Honor 9X & Honor 9X Pro: इन दोनों फोन्स को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है और ये डिवाइसेज भारत में भी अगस्त महीने के अंत तक लॉन्च की जा सकती हैं। Honor 20 सीरीज ग्रेडिएंट कलर्स में ग्लास बैक के साथ X शेप के पैटर्न दिए गए हैं। Honor 9X और 9X Pro में 6.59 इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में नया किरिन 810 चिपसेट दिया गया है। Honor 9X में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। Honor 9X Pro मॉडल में अतिरिक्त 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। टॉप पर, 16MP का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। दोनों ही फोन 4000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.