Move to Jagran APP

TRAI की इस ऐप से सेलेक्ट करें चैनल सेलेक्ट करना होगा और आसान, मासिक बिल होगा कम

TRAI की वेब एप्लीकेशन यूजर्स को चैनल का चुनाव करने से पहले अपना टीवी बिल कैलकुलेट करने की भी सुविधा उपलब्ध कराएगी

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 02:01 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 01:19 PM (IST)
TRAI की इस ऐप से सेलेक्ट करें चैनल सेलेक्ट करना होगा और आसान, मासिक बिल होगा कम
TRAI की इस ऐप से सेलेक्ट करें चैनल सेलेक्ट करना होगा और आसान, मासिक बिल होगा कम

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने नए नियम लागू होने के बाद यूजर्स की सुविधा के लिए एक वेब ऐप लॉन्च की थी। इसके तहत यूजर्स अपना चैनल पैक कुछ आसान स्टेप्स फॉलो कर चुन सकते हैं। इससे यूजर्स का मासिक बिल भी कम हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यूजर्स खुद से ही वो सभी चैनल्स चुन पाएंगे जो वो देखना चाहते हैं। उन्हें किसी भी अन्य चैनल के लिए शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी। TRAI की वेब एप्लीकेशन यूजर्स को चैनल का चुनाव करने से पहले अपना टीवी बिल कैलकुलेट करने की भी सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा TRAI ने SMS कर भी यूजर्स को अपना मनपसंद चैनल जोड़ने या घटाने की सुविधा उपलब्ध करा दी है।

prime article banner

जानें क्या है Channel Selector App: यह TRAI की आधिकारिक ऐप है। इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। यहां से आप अपने मनपसंद चैनल्स को सेलेक्ट कर सकते हैं और उन्हें फाइनल करने से पहले उन्हें रिव्यू भी कर सकते हैं। यहां आपको पहले ही अपने बिल की जानकारी भी मिल जाएगी। महज चंद स्टेप्स में ही आप बिना किसी परेशानी के अपना मनपसंद पैक चुन पाएंगे।

जानें TRAI Channel Selector App की स्टेप बाय स्टेप गाइड:

1. सबसे पहले आपको https://channel.trai.gov.in/ पर जाना होगा। यहां आपको सभी जानकारी NCF चार्ज और ऐप से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी। यहां आप नीचे स्क्रॉल कर Get Started पर क्लिक करें।

2. अब जो पेज ओपन होगा उसमें आपको अपनी निजी जानकारी और ऑपरेटर की जानकारी भरकर Continue पर क्लिक करना होगा। इसे आप Skip भी कर सकते हैं।

3. इसके बाद आपको अपने State/UT को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद जो पेज ओपन होगा उसमें आपको अपनी भाषा सेलेक्ट करनी होगी। इसके बाद आप किस तरह के चैनल में रुचि रखते हैं उन्हें चुनना होगा। हालांकि, इसे आप Skip भी कर सकते हैं। इसके बाद HD और SD में से किसी एक को चुनना होगा। इसे भी आप Skip कर सकते हैं। इसके बाद एक पॉप-अप आएगा उसे OK कर दें।

4. अब जो पेज ओपन होगा उसमें आपको सभी चैनल्स की लिस्ट मिलेगी। यहां बायीं ओर Genre of Channels, Price, Broadcaster, Language और HD/SD के विकल्प मिलेंगे। इन्हें आप अपने हिसाब से सेलेक्ट तक सकते हैं। अगर आप इन फिल्टर्स को लगाते हैं तो आपको इन्हीं के हिसाब से आपको चैनल्स की लिस्ट दिखाई जाएगी। इसके बराबर में दिए गए चैनल्स में आप किसी को सेलेक्ट कर सकते हैं।

5. जब आप चैनल से सेलेक्ट कर लेंगे तो आपको सबसे ऊपर दायीं तरफ यैलो कलर का एक बॉक्स दिखाई देगा जिसमें आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए चैनल्स का शुल्क समेत फिक्स चार्ज को शामिल किया गया होगा। इसके बराबर में दिए गए Optimize पर क्लिक कर आप पूरे शुल्क की जानकारी ले सकते हैं।

6. इसके बराबर में दिए गए Optimize बटन पर क्लिक करने पर आपको आपके हिसाब से कुछ चैनल्स का सुझाव दिया जाएगा लेकिन यहां कीमत आपके द्वारा चुने गए पैक से कम होगी।

7. यहां से चैनल को सेलेक्ट कर अपने ब्रॉडकास्टर की ऐप या वेबसाइट पर जाकर इन्हीं चैनल्स को एड करें। ऐसा करने से आपको मासिक शुल्क कम और अपने हिसाब से चुनने की पूरी सुविधा मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.