Tata Sky broadband V/s Jio Fiber : जानिए बेस्ट पॉकेट फ्रेंडली फास्ट ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में
वर्क फ्रॉम के दौर में तेज इंटरनेट के साथ ज्यादा डाटा की डिमांड बढ़ी है। ऐसे में कई कंपनियों ने नए ब्रॉडबैंड प्लान का ऐलान किया है। आइए जानते हैं बेस्ट ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में-
नई दिल्ली, टेक डेस्क. वर्क फ्रॉम के दौर में तेज इंटरनेट के साथ ज्यादा डाटा की डिमांड बढ़ी है। ऐसे में कई कंपनियों ने अपने नए ब्रॉडबैंड प्लान का ऐलान किया है। हाल ही में Tata Sky Limited की सब्सिडियरी कंपनी Tata Sky Broadband की तरफ से एक धमाकेदार प्लान पेश किया गया है, जिसमें 300Mbps की दमदार स्पीड के साथ अधिकतम 500GB डाटा मिलता है। वहीं अब Reliance Jio की तरफ से नया Jio Fiber प्लान नए इंडिया का नया जोश लॉन्च किया था। ऐसे में आइए जानते हैं कि इन दोनों प्लान में से बेस्ट प्लान के बारे में -
Tata Sky Broadband का नया प्लान
Tata Sky ब्रॉडबैंड का नया 300Mbps स्पीड और 500GB डाटा प्लान को प्रतिमाह, तिमाही, छमाही और सालाना के आधार पर सब्सक्रिप्शन पर हिसाब से लॉन्च किया गया है। यह प्लान फ्री राउटर की सुविधा के साथ आता है। साथ ही इस प्लान का तिमाही, छमाही और सालाना सब्सक्रिप्शन लेने वाले ग्राहकों को फ्री इंस्टॉलेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा फिक्स्ड 500GB प्लान के साथ डेटा रोलओवर (बचा हुए डेटा अगले महीने जुड़ जाना) का ऑप्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। नया प्लान फिलहाल बेंगलुरु, चेन्नई, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, नई दिल्ली, पिंपरी चिंचवड, पुणे और थाने जैसे सर्किल्स में उपलब्ध है, जिसे जल्द देश के बाकी हिस्सों में लागू किया जा सकता है।
Tata Sky Broadband ब्रॉडबैंड प्लान
प्लान | 950 रुपए | 1050 रुपए | 1150 रुपए | 1900 रुपए |
प्रतिमाह डाटा लिमिट | अनलिमिटेड | अनलिमिटेड | अनलिमिटेड | अनलिमिटेड |
अधिकतम डाटा स्पीड | 25mbps | 50mbps | 100mbps | 300mbps |
राउटर | फ्री राउटर की सुविधा | फ्री राउटर की सुविधा | फ्री राउटर की सुविधा | फ्री राउटर की सुविधा |
Tata Sky Broadband के अन्य प्लान
Tata Sky Broadband ने इससे पहले मई में भी 300Mbps स्पीड वाला प्लान लॉन्च किया था, जिसमें अनलिमिटेड डेटा की सुविधा दी गई थी। उस अनलिमिटेड प्लान की कीमत 1900 रुपए रखी है, जो चुनिंदा सर्किल्स में मिलता है। Tata Sky ब्रॉडबैंड की तरफ से 18 फिक्स्ड GB ब्राडबैंड प्लान उपलब्ध कराए जा रहे है। इसकी कीमत 950 रुपए से लेकर 1,900 रुपए है। कंपनी की तरफ से इसके अलावा अनलिमिटेड डाटा प्लान ऑफर किया जाता है, जो 25 Mbps, 50 Mbps, 100 Mbps और 300 Mbps स्पीड के साथ आते हैं। यह प्लान मंथली, तिमाही,छमाही और सालाना आधार पर आते हैं। हालांकि मंथली प्लान में यूजर्स को फ्री इंस्टालेशन, फ्री राउटर जैसी सुविधाएं नही उपलबध करायी जाती है। इसके अलावा कंपनी 6 से 12 माह के सब्सक्रिप्शन प्लान पर 10 से 15 फीसदी डिस्काउंट ऑफर करती है। कंपनी का 6 माह वाला प्लान 4,860 रुपए, 5,400 रुपए और 5,950 रुपए में आता है। वही सालाना प्लान 9,180 रुपए, 10,200 रुपए, 11,220 रुपए देना पड़ता है।
Reliance Jio Fiber का नया प्लान
रिलायंस जियो ने 'नए इंडिया का नया जोश’ के नाम से नया जियो फाइबर प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान अनलिमिटेड डेटा के साथ 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें 150mbps की डाउनलोडिंग और अपलोडिंग स्पीड मिलती है। साथ ही फ्री ट्रायल के लिए ग्राहक को 4k सेट टॉप बॉक्स और 10 OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। एक माह के फ्री ट्रायल के बाद ‘नए इंडिया का नया जोश’ टैरिफ प्लान्स 399 रु प्रतिमाह से शुरू होगा। फ्री ट्रायल के बाद ग्राहक जियो फाइबर का कनेक्शन कटवा भी सकता है। इसके लिए कोई भी पैसा नही काटा जाएगा।399 रु प्रतिमाह वाले प्लान में 30mbps की स्पीड मिलेगी। यह सबसे सस्ते प्लान्स में से एक है। इस प्लान में किसी भी तरह के OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन नही मिलेगा।
Jio Fiber प्लान
प्लान | 399 रुपए | 699रुपए | 999रुपए | 1499रुपए |
अधिकतम डाटा स्पीड | 30mbps | 100mbps | 150mbps | 300mbps |
वॉयल | अनलिमिटेड |
अनलिमिटेड | अनलिमिटेड | अनलिमिटेड |
ऑफर | एक माह का फ्री ट्रॉयल |
नही | नही | नही |
Reliance Jio Fiber के अन्य प्लान
Reliance Jio Fiber के 399 रु की तरह 699 रू वाले प्लान में भी ओटीटी ऐप्स नहीं मिलेंगे। लेकिन इस प्लान की स्पीड बड़कर 100mbps हो जाएगी। 999 रू और 1499 रू वाले प्लान्स में OTT ऐप्स की भरमार है। 999 रू में 150mbps स्पीड के साथ 1000 रू की कीमत के 11 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। वहीं 1499 रू वाले प्लान में 1500 रू की कीमत के 12 ओटीटी ऐप्स मिलेंगे।