यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कान के पास ले जाते ही रिसीव हो जाएगा कॉल, स्वाइप करने की नहीं होगी जरूरत; इस सेटिंग को करना होगा बस ऑन
Smartphone Tips स्मार्टफोन यूजर को एंड्रॉइड फोन इस्तेमाल करने के साथ कई बेहतरीन फीचर्स की सुविधा मिलती है। इन्हीं फीचर ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कॉल रिसीव करने के लिए कई बार स्मार्टफोन यूजर के हाथ खाली नहीं होते या यूजर किसी दूसरे काम में बिजी होता है। ऐसे में कॉल रिसीव करने के लिए जैसे-तैसे स्वाइप करना ही होता है। कैसा हो अगर फोन बिना स्वाइप किए ही रिसीव किया जा सके।
जी हां, कॉल बिना उठाए ही रिसीव किया जा सकता है। एंड्रॉइड फोन में एक खास सेटिंग के साथ ऐसा किया जा सकता है। अगर आप एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो इस सेटिंग को इनेबल कर सकते हैं।
फोन में कौन-सी सेटिंग आएगी काम
दरअसल, एंड्रॉइड फोन पर Lift to ear to answer calls की सेटिंग मिलती है। इस सेटिंग को इनेबल करने के साथ ही कॉल रिसीव करना बहुत आसान होता है।
(4).jpg)
फोन रिसीव करने के लिए यूजर को स्वाइप करने की जरूरत नहीं होती है। जैसे ही यूजर के फोन में कोई कॉल आता है और फोन को कान के पास ले जाया जाता है तो कॉल ऑटो रिसीव हो जाता है।
Lift to ear to answer calls सेटिंग ऐसे करें इनेबल
- फोन में इस सेटिंग को इनेबल करने के लिए सबसे पहले Settings में आना होगा
- अब स्वाइप डाउन कर Convenience tool के ऑप्शन पर आना होगा।
- अब Gestures & motions पर क्लिक करना होगा।
- अब Lift to ear to answer calls के ऑप्शन पर आना होगा।
- इस ऑप्शन के आगे टोगल को ऑन करना होगा।
ये भी पढ़ेंः 10 हजार से कम में मोटोरोला के इन दो स्मार्टफोन को खरीदने का मौका; यहां मिल रही है सस्ती डील
जैसे ही इस सेटिंग को इनेबल कर लेते हैं अगली बार से कॉल रिसीव करने के लिए स्वाइप करने की जरूरत खत्म हो जाएगी। कॉल रिसीव करने के लिए फोन को केवल कान के पास भर लाने की जरूरत होगी।
