क्या आप भी करते हैं स्मार्टफोन कवर का इस्तेमाल तो पढ़ें यह खबर
यहां हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन कवर्स के बारे में बता रहे हैं जो फोन के खराब होने की मुख्य वजह होते हैं
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। कई यूजर्स अपने स्मार्टफोन में फैंसी कवर का इस्तेमाल करते हैं। कुछ स्मार्टफोन कवर ऐसे होते हैं जो आपके फोन को गिरने के दौरान टूटने से बचाते हैं। लेकिन कुछ कवर ऐसे भी होते हैं जो आपके स्मार्टफोन को नुकसान पहुंचाते हैं। इस बात का यूजर्स को पता ही नहीं होता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही स्मार्टफोन कवर्स के बारे में बता रहे हैं जो फोन के खराब होने की मुख्य वजह होते हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि स्मार्टफोन कवर खरीदते समय आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
रबड़ का स्मार्टफोन कवर न करें इस्तेमाल:
रबड़ के कवर को करें कई लोग स्मार्टफोन के लिए रबड़ वाला कवर खरीदते हैं। यह फोन को गिरने के दौरान टूटने से तो बचा लेते हैं। लेकिन इनमें फोन ज्यादा गर्म हो जाते हैं और फोन के ब्लास्ट या फटने का डर रहता है। यूजर्स को रबड़ का कवर इस्तेमाल न कर सिलिकॉन कवर का इस्तेमाल करना चाहिए। यह फोन को ठंडा रखने में भी मदद करता है।
लेदर का कवर भी करता है नुकसान:
लेदर कवर भी फोन को नुकसान पहुंचाता है। यह स्मार्टफोन को गर्म कर देता है जिससे फोन के खराब होने की संभावना होती है। अगर इसकी गर्मी ज्यादा बढ़ जाए तो फोन फट भी सकता है।
प्लास्टिक कवर का इस्तेमाल:
फोन के ज्यादातर कवर प्लास्टिक से बनाए जाते हैं। ये फोन के गिरने पर उसकी स्क्रीन टूटने से भी बचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्लास्टिक का कवर आपके फोन को ज्यादा गर्म कर सकता है। फोन के लगातार काम करने के चलते फोन में जो गर्मी पैदा होती है वो प्लास्टिक कवर के चलते बाहर नहीं निकल पाती। इससे फोन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है।
मेटल कवर भी बन सकते हैं दिक्कत:
मेटल कवर फोन में हीट नहीं बढ़ने देते हैं लेकिन इन कवर की भी दो दिक्कतें हैं। पहली यह कि ये वॉटरप्रूफ नहीं होते हैं। अगर यह पानी में भीग जाता है तो इसमें जंग लग सकता है। साथ ही इससे फोन की बॉडी भी खराब होने लगती है। और यह फोन को गिरने पर उतने अच्छा से नहीं बचा पाता है।
यह भी पढ़ें:
Jio बनाम Airtel बनाम Vodafone: 200 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये Prepaid Plans
Amazon Pay से मूवी टिकट और मोबाइल रिचार्ज पर मिल रहा है बंपर कैशबैक
BSNL के इस प्लान में मिलेगा Jio से 9 गुना ज्यादा डाटा और दोगुनी वैलिडिटी का लाभ