एंड्रॉयड यूजर्स करें ये 5 सेटिंग्स, बेहतर हो जाएगी स्मार्टफोन की परफॉरमेंस
अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन के फीचर्स का करना चाहते हैं भरपूर प्रयोग तो तुरंत बदल लें ये सेटिंग्स
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। क्या आपको पता है कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन में छोटे से बदलाव करने पर भी उसकी परफॉरमेंस को लेकर बड़े बदलाव किए जा सकते हैं? हम आपको ऐसी ही कुछ सेटिंग्स के बारे में जनकारी देने वाले हैं। इन 5 एंड्रॉयड सेटिंग्स को बदल आकर आप अपने फोन के फीचर्स का भरपूर लाभ उठा पाएंगे।
नए एप-शॉर्टकट्स से पाएं छुटकारा: अगर आप अपने फोन में कई सारी एप्स डाउनलोड करते हैं तो आपने ध्यान दिया होगा की उसका नया शार्ट-कट होम स्क्रीन पर एड हो जाता है। कई लोगों को यह आसान लगता है। क्योंकि इससे आपको होम स्क्रीन पर ही काम की चीजें मिल जाती हैं। लेकिन कुछ लोगों को यह व्यवस्थित नहीं लगता। फोन के बेहतर इस्तेमाल के लिए इन्हें डिलीट कर दें।
आप सभी एप्स को एक-एक डिलीट करने की बजाय एक-साथ डिलीट कर सकते हैं:
- गूगल प्ले स्टोर पर जाएं। लेफ्ट कार्नर में तीन डॉट्स पर टैप करें।
- इसके बाद सेटिंग्स में जा कर एड आइकन टू होम स्क्रीन को अनचेक कर दें।
- अब अब जब भी एप डाउनलोड करेंगे तो वो होम स्क्रीन पर एड नहीं होगा।
लॉक स्क्रीन पर निजी जानकारी को छुपाएं: हम लॉक स्क्रीन से नोटिफिकेशन्स और उसके कंटेंट को पढ़ सकते हैं। जहां हमारे लिए यह सुविधा है, वहीं दूसरों के हाथ में फोन जाने से यह जानकारी निजी नहीं रह पाती।
- अपनी निजी जानकारी को छुपाने के लिए सेटिंग्स में जाएं।
- इसमें साउंड और नोटिफिकेशन को सेलेक्ट करें।
- इसमें ऊपर की ओर मौजूद गियर आइकन पर टैप करें और हाइड सेंसिटिव नोटिफिकेशन कंटेंट के जरिए नोटिफिकेशन्स को कॉन्फिगर करें।
- इसके बाद आपके अनलॉक करने तक आपकी निजी जानकारी नहीं दिखेगी ।
गूगल प्ले प्रोटेक्ट को करें इनेबल: गूगल प्ले प्रोटेक्ट रियल-टाइम मालवेयर स्कैन करने की एप है। यह हर उस एप को स्कैन करता है जो आप फोन में इनस्टॉल करते हैं या करने वाले होते हैं। यह बाय डिफॉल्ट इनेबल होता है। लेकिन इसमें एक फंक्शन इनेबल नहीं होता।
- इसे इनेबल करने के लिए सेटिंग्स में जाएं।
- इसमें गूगल का चयन कर सिक्योरिटी पर टैप करें।
- इसके बाद गूगल प्ले प्रोटेक्ट पर जाएं।
- यहां आपको दो विकल्प मिलेंगे। पहला, स्कैन डिवाइसेज फॉर सिक्योरिटी थ्रेट्स और दूसरा, इम्प्रूव हार्मफुल एप डिटेक्शन। पहला विकल्प पहले से ही इनेबल होगा। इसलिए दूसरे को इनेबल कर दें।
- इससे गूगल प्ले स्टोर के अलावा डाउनलोड की गई एप्स भी ऑटोमेटिकली स्कैन होंगी।
स्मार्ट स्टोरेज: यह फीचर स्टोरेज के मामले में फुल एंड्रॉयड डिवाइस का स्पेस क्लियर करने में मदद करता है। इसको इनेबल करने से गूगल में बैकअप की गई और 30 दिन से पुरानी फोटोज और वीडियोज अपने आप डिलीट हो जाएंगी।
- इसके लिए सेटिंग्स में जाकर स्टोरेज पर टैप करें।
- यहां आपको स्मार्ट स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। इसे इनेबल कर दें।
- बता दें, यह फीचर सिर्फ एंड्रॉयड नॉगट 7.1 और ओरियो में उपलब्ध है।
क्रोम adress बार को फोन के बॉटम में ले आएं: छोटे हाथ वाले यूजर्स के लिए क्रोम एड्रेस बार को फोन में नीचे की ओर लाना बेहतर अनुभव दे सकता है।
- इसके लिए क्रोम के एड्रेस बार में ‘chrome://flags’ टाइप करें। इसके बाद आप क्रोम के फ्लैग्स पेज पर लैंड करेंगे। ऊपर दायीं ओर तीन डॉट्स पर टैप करें और फाइंड इन पेज को सेलेक्ट करें।
- अब सर्च बार में क्रोम होम टाइप करें। टॉगल का विकल्प डिफॉल्ट पर होगा। इसे बदल आकर इनेबल कर दें।
- इसके बाद एक पॉप-अप आएगा जो आपसे क्रोम रीस्टार्ट करने के लिए पूछेगा। लेकिन अभी रीस्टार्ट ना करें।
- क्रोम होम एंड्रॉयड विकल्प पर टैप कर, उसे इनेबल कर दें।
- अब रीलॉन्च नाउ बटन पर टैप कर क्रोम रीस्टार्ट कर लें।
ध्यान रखें, जरुरी नहीं है कि सभी हैंडसेट्स में ये सेटिंग्स बताई गई जगह पर ही मिले। हर फोन की सेटिंग्स अलग-अलग होती हैं तो आपको ये किसी दूसरे विकल्प में भी मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें:
इंटेक्स ने रिलायंस जियो के साथ 4G स्मार्टफोन्स पर फुटबॉल ऑफर देने के लिए की साझेदारी
अब 31 मार्च तक नहीं कराना होगा आधार से मोबाइल नंबर लिंक, समझिए पूरा प्रोसेस
दुनिया का सबसे छोटा मिनी पीसी Liva Q भारत में 13500 रुपये में लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स
ई कॉमर्स वेबसाइट पर चल रही मोबाइल सेल, पढ़ें सभी ऑफर्स की डिटेल्स
हॉनर 9 लाइट vs शाओमी रेडमी नोट 5: जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक सब कुछ