Samsung Galaxy M20 से लेकर Honor 10 Lite तक, ये हैं बेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन्स
Galaxy M20 का हाई एंड वेरिएंट 12,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने हाल ही में अपने Galaxy M सीरीज के स्मार्टफोन्स Galaxy M10 और Galaxy M20 को भारत में लॉन्च किया है। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को भारती स्मार्टफोन बाजार के मुताबिक मिड एवं बजट रेंज में लॉन्च किया गया है। Galaxy M10 को 7,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है जबकि Galaxy M20 को 10,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। मिड रेंज के स्मार्टफोन्स की बात करें तो Galaxy M20 का हाई एंड वेरिएंट 12,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। आइए, जानते हैं 15 हजार रुपये के बजट में उपलब्ध टॉप स्मार्टफोन्स के बारे में
स्टोरेज
Samsung Galaxy M20 के हाई एंड वेरिएंट को 4GB + 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। जबकि बेस वेरिएंट 3GB + 32GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।
Xiaomi Redmi Note 6 Pro के हाई एंड वेरिएंट को 6GB + 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। जबकि बेस वेरिएंट 4GB + 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है जबकि इसके हाई एंड वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।
Nokia 6.1 Plus को 4GB + 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 15,499 रुपये है।
Honor 10 Lite के हाई एंड वेरिएंट को 6GB + 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। जबकि बेस वेरिएंट 4GB + 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है जबकि इसके हाई एंड वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung Galaxy M20: Android 8.1 Oreo
Xiaomi Redmi Note 6 Pro: Android 8.0 Oreo
Nokia 6.1 Plus: Android 8.1 Oreo (स्टॉक एंड्रॉइड)
Honor 10 Lite: Android 9.0 Pie
डिस्प्ले
Samsung Galaxy M20: 6.3 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजोल्यूशन 2340x1080 दिया गया है।
Xiaomi Redmi Note 6 Pro: 6.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजोल्यूशन 2246x1080 दिया गया है।
Nokia 6.1 Plus: 5.8 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजोल्यूशन 1080x2246 दिया गया है।
Honor 10 Lite: 6.21 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजोल्यूशन 1080x2340 दिया गया है।
प्रोसेसर
Samsung Galaxy M20: इसमें Octa-core Exynos 7904 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है।
Xiaomi Redmi Note 6 Pro: इसमें Octa-core Snapdragon 636 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है।
Nokia 6.1: इसमें Octa-core Snapdragon 636 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है।
Honor 10 Lite: इसमें Octa-core Kirin 710 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है।
रियर कैमरा
Samsung Galaxy M20: इसमें 15MP (f/1.9 अपर्चर) + 5MP (अल्ट्रावाइड सेंसर) का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है।
Xiaomi Redmi Note 6 Pro: इसमें 12MP (f/1.9 अपर्चर) + 5MP का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है।
Nokia 6.1 Plus: इसमें 16MP (f/2.0 अपर्चर) + 5MP का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है।
Honor 10 Lite: इसमें 13MP (f/2.0 अपर्चर) + 2MP का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है।
फ्रंट कैमरा
Samsung Galaxy M20: इसमें 13MP (f/1.9 अपर्चर) सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Xiaomi Redmi Note 6 Pro: इसमें 20MP (f/2.0 अपर्चर) + 2MP का ड्यूल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Nokia 6.1 Plus: इसमें 16MP (f/2.0 अपर्चर) सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Honor 10 Lite: इसमें 24MP (f/2.0 अपर्चर) सेल्फी कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें:
JioRail ऐप से तत्काल टिकट चंद सेकेंड्स में कर सकेंगे बुक, जानें कैसे करेगा काम
Airtel के इन प्लान्स में मिलेगी Jio और Vodafone से ज्यादा वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा
Redmi Note 5 Pro इस वजह से है 10 हजार से कम कीमत में Best स्मार्टफोन