48MP से लैस 5 कैमरे वाले स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro की सेल आज, जानिए कीमत और ऑफर
फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 4GB रैम 128GB स्टोरोज और 6GB 128GB स्टोरेज आप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।
नई दिल्ली (टेक डेस्क). चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Redmi Note 9 pro की शुरुआती कीमत 13,999 रुपए है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 4GB रैम 128GB स्टोरोज और 6GB 128GB स्टोरेज आप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Redmi note 9 pro स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन Insterstellar black, Clacier White, Interstellar कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon और Mi.com से खरीदा जा सकेगा।
Redmi Note 9 Pro पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
Redmi Note 9 pro की खरीद बैंड ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से करने पर 5 फीसदी डिसकाउंट और 1500 तक का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। साथ ही फोन को नो-कॉस्ट EMI पर खरीदने का मौका होगा। इसके अलावा Amazon से फोन खरीदने वाले ग्राहक Airtel का डबल डाटा बेनिफिट्स हासिल कर पाएंगे. यह ऑफर Airtel के 298 रुपए और 398 रुपए वाले प्लान के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा Amazon Prime मेंबर्स फोन की खरीददारी पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट का भी लाभ उठा सकते हैं।
Redmi Note 9 Pro स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 9 Pro में 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड हैं और इसमें यूजर्स पावर बैकअप के लिए 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5020mAh की बैटरी मिलेगी। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर पर काम करता है और एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित है। स्मार्टफोन के कैमरा सेक्शन पर नजर डालें तो इसमें इसमें क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48MP का है, जबकि 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 5MP का मैक्रो शूटर और 2MP का डेप्थ सेंसर उपलब्ध है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए Redmi Note 9 Pro में यूजर्स को 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
Written by (Saurabh Verma)