Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    QLED vs OLED vs LED: किस डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी आपके लिए परफेक्ट, कर लीजिये कन्फ्यूजन दूर

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 07:00 PM (IST)

    अगर आप एक नया स्मार्ट टीवी लेने की सोच रहे हैं लेकिन इनके डिस्प्ले को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि जैसे QLED vs OLED vs LED स्मार्ट टीवी क्या होते हैं तो इस लेख में हम इन तीनों ही डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के बारे में बताने वाले हैं। इस आर्टिकल को पढ़कर आपको पता चल जाएगा कि किस डिस्प्ले के साथ आने वाले स्मार्ट टीवी वाकई बेस्ट होते हैं।

    Hero Image
    जानिए आपके लिए कौन सा स्मार्ट टीवी है बेस्ट

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Smart TV अधिकतर घरों में देखने को मिल जाती है। कुछ साल पहले तक Television या कहे स्मार्ट टीवी इतनी आधुनिक तकनीक के साथ नहीं आती थी। लेकिन वर्तमान समय में एडवांस तकनीक के साथ आने वाले स्मार्ट टीवी लोगों की पहली पसंद बन गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन क्या कभी आपने टीवी की डिस्प्ले के बारे में जानने की कोशिश की अगर नहीं, तो इस लेख में हम QLED vs OLED vs LED के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। इस आर्टिकल को पढ़कर आपको पता चल जाएगा कि किस डिस्प्ले के साथ आने वाले स्मार्ट टीवी वाकई बेस्ट होते हैं।

    QLED स्मार्ट टीवी क्या होती है?

    सबसे पहले क्यूएलईडी (QLED) टेक्नोलॉजी के बारे में समझते हैं। QLED TV में क्वांटम डॉट्स का प्रयोग किया जाता है। यह छोटे-छोटे सेमीकंडक्टर नैनोक्रिस्टल्स होते हैं जो फ्लेम एमिट करते हैं। जब टीवी ऑन किया जाता है तो ये क्वांटम डॉट्स एक LED बैकलाइट के सामने रखे जाते हैं।

    बैकलाइट द्वारा जेनरेट लाइट क्वांटम डॉट्स से गुजरकर स्क्रीन पर रंगीन पिक्सल बनाती है। आसान भाषा में कहे हैं तो यह तकनीक अपनी खुद की लाइट नहीं फेंकता है, बल्कि LED बैकलाइट पर बेस्ड होता है।

    • QLED स्मार्ट टीवी बहुत महंगे होते हैं।
    • ये एलईडी से काफी बेहतर होते हैं।
    • छोटे साइज में नहीं आते हैं।
    • इनका ब्राइटनेस लेवल बहुत अच्छा होता है।

    OLED (Organic Light Emitting Diode)

    OLED का पूरा नाम Organic Light Emitting Diode है। इसमें तकनीक के पिक्सल अपनी खुद की लाइट फेंकते हैं, मौजूदा समय में देखा जाए तो यह स्मार्ट टीवी डिस्प्ले (Smart TV Display) के मामले में सबसे एडवांस है। क्योंकि इसमें इमेज क्वालिटी बहुत अच्छी मिलती है और देखने को अनुभव भी काफी हद तक बदल जाता है।

    OLED टीवी की खास बात है कि किसी भी एंगल से देखने पर पिक्चर क्वालिटी बेहतर मिलती है। लेकिन QLED स्मार्ट टीवी में एंगल बदलने पर व्यूइंग एंगल का भी फर्क पड़ता है।

    • पिक्चर क्वालिटी बेहतर मिलती है।
    • शानदार कॉनट्रास्ट मिलता है।
    • कीमत में महंगे होते हैं।

    LED (Light-emitting diode)

    एलईडी स्मार्टटीवी आपको हर घर में देखने को मिल जाएंगे। इसके कई कारण हैं पहला तो ये डिस्प्ले टेक्नोलॉजी बहुत सस्ती होती है और दूसरा LED डिस्प्ले के साथ आने वाले स्मार्ट टीवी हर साइज में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। LED TV कलर में तो अच्छा काम करते ही हैं साथ ही इनमें व्यूइंग एंगल भी अच्छा मिल जाता है।

    हालांकि, इनकी कमी है कि इनमें कॉन्ट्रास्ट को लेकर निराशा हाथ लगती है और इसकी वजह से ब्लैक कलर में भी थोड़ी व्हाइटनेस रहती है। जो देखने का मजा खराब कर देती है।

    • ब्लैक कलर में भी थोड़ी व्हाइटनेस रहती है।
    • कॉनट्रास्ट अच्छा नहीं मिलता है।
    • कीमत बहुत कम होती है।
    • हर साइज में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।

    ये भी पढ़ें- बिना Ads ऑनलाइन गानों का मजा, अनलिमिटेड डाउनलोडिंग का भी मिलेगा फायदा; Jio का ये सस्ता रिचार्ज प्लान है कमाल