PUBG Tricks: इन 5 स्मार्ट ट्रिक्स से हर बार जीतें Chicken Dinner
इस पोस्ट में हम आपको PUBG मोबाइल गेम को लेकर कुछ टिप्स और ट्रिक्स की जानकारी दे रहे हैं जो आपको चिकन डिनर जीतने में मदद कर सकता है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। गेमिंग लवर्स के बीच PUBG सबसे लोकप्रिय गेम बन चुका है। इस गेम की बढ़ती लोकप्रियता देख कई लोग इस गेम को खेलने की पहल भी कर रहे हैं। PUBG, अंत तक सर्वाइव करने का ही गेम है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर कोई गेम में सर्वाइव कर ही जाए। कई लोगों को गेम की ट्रिक्स के बारे में ज्यादा पता नहीं होता है और ऐसे ही लोगों के लिए हम यह आर्टिकल लाए हैं। इस पोस्ट में हम आपको PUBG मोबाइल गेम को लेकर कुछ टिप्स और ट्रिक्स की जानकारी दे रहे हैं जो आपको चिकन डिनर जीतने में मदद कर सकता है।
हालांकि, हम ये बिल्कुल नहीं कह रहे हैं कि आपको PUBG खेलना नहीं आता है। लेकिन जो लोग इस गेम को Lite वर्जन पर अब खेलना शुरू कर रहे हैं उनके लिए हम ये टिप्स लाए हैं जो उन्हें PUBG में मास्टर बन सकते हैं।
लैंडिंग स्पॉट: गेम में सबसे अहम है लैंडिंग। अगर आप किसी लोकेशन पर उतरना चाहते हैं तो आपका समय एकदम सटीक होना चाहिए। आपको जो भी टारगेट है उससे आपको 600 से 800 मीटर की दूरी पर ही लैंड करना चाहिए। आपको बता दें कि लैंड करने के बाद आपको टारगेट से करीब 100 मीटर से 120 मीटर तक 231 किलोमीटर प्रति घंटा स ज्यादा टर्मिनल वेलोसिटी से उड़ान भरने की जरूरत होती है। इसे करने के लिए आप डाउन डायरेक्शनल बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मैगजीन्स को सह समय पर रीलोड करना है जरूरी: मैगजीन्स को जीरो होन से पहले ही आपको रीलोड कर लेना चाहिए। क्योंकि किस भी लोकेशन पर लैंड करने के बाद सब-मशीन गन्स काफी मददगार साबित होते हैं। वहीं, आप किसी भी गन के साथ गेम की शुरुआत क्यों न करें लेकिन अगर आपका गेम खत्म एक अलग गन के साथ होता है तो यह स्मार्ट मूव कहलाएगा।
चुपके से हमला करना बेहद जरूरी: अगर आप किसी दूसरे प्लेयर पर चुपके से हमला करते हैं तो यह अच्छा होता है। इसके लिए आप डिजाइन में ग्लिचेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दूसरे प्लेयर को मारने में मदद करता है। इसके लिए आप जब भी किसी दिवार या बिल्डिंग के पास हों तो झांक कर अंदर जरूर देखें। इससे आपको कमरे या बिल्डिंग के अंदर का नजारा साफ दिखाई देगा और आप दूसर प्लेयर को मार पाएंगे। इसके अलावा एक तरीका और है कि आप अगर किसी अगर आप बिल्डिंग में एंट्री कर रहे हैं और दूसरा प्लेयर दरवाजे के पीछे छुपा है तो यह जानने के लिए आप एक मॉली फेक दें। इससे आपको दूसरे प्लेयर की मौजूदगी की जानकारी मिल जाएगी।
हमेशा करें मूव: यह गेम खेलते समय कभी भी एक जगह पर खड़े न रहें। ऐसा करना आपके गेम खत्म करा सकता है। एक जगह खड़ा रहना केवल अपने टारगेट को शूट करते समय होना चाहिए।
Arcade और War मोड: जब आप गेम खेलने की शुरुआत करें तो प्रैक्टिस सेशन्स पर जरूर ध्यान दें। इन सेशन्स को एकदम प्रोफेशनल गेम की तरह ही खेलकर दिखाया जाता है। Arcade और War मोड में प्लेयर को गेम प्ले की स्कील्स डेवलप करने का मौका मिलता है।