विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana: खाते में कब आएंगे 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये? किसान इस तरह पहले ही देख लें स्टेटस

Published: Wed, 18 Feb 2026 08:52 AM (IST)

देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ...और पढ़ें

PM Kisan Yojana: खाते में कब आएंगे 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये? किसान इस तरह पहले ही देख लें स्टेटस

PM Kisan Yojana: खाते में कब आएंगे 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये? किसान इस तरह पहले ही देख लें स्टेटस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के करोड़ों किसान एक बार फिर PM Kisan की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। ये राशि हर बार तीन बराबर हिस्सों में यानी हर 4 महीने पर 2,000 रुपये सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। ऐसे में अब सवाल ये है कि 22वीं किस्त कब आ सकती है? चलिए जानते हैं...

कब तक आ सकती है 22वीं किस्त?

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने अभी तक 22वीं किस्त की ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फरवरी के आखिर में या मार्च 2026 की शुरुआत में 2,000 रुपये की किस्त जारी की जा सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को किसानों के अकाउंट में भेजी गई थी।

किन किसानों को मिलेगा लाभ?

इस स्कीम का फायदा उन छोटे और सीमांत किसान परिवारों को मिलेगा जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है। हालांकि लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी हैं, जैसे किसान के नाम पर जमीन का वैध रिकॉर्ड होना चाहिए। साथ ही आधार कार्ड अनिवार्य है और ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी होना जरूरी है।

क्यों जरूरी है e-KYC?

सरकार ने स्कीम में ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने और फर्जी लाभार्थियों को हटाने के लिए e-KYC को भी अनिवार्य कर दिया है। अब जिन भी किसानों की केवाईसी पूरी नहीं होगी उनकी किस्त अटक सकती है या पेमेंट रोका जा सकता है।

कैसे पूरी करें e-KYC?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद आधार नंबर एंटर करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरीफाई करें।
  • अगर OTP से प्रोसेस पूरा नहीं होता, तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
  • CSC से बायोमेट्रिक के जरिए भी केवाईसी कराई जा सकती है।

किसान इस तरह पहले ही देख लें स्टेटस

किसान घर बैठे अपनी किस्त की स्थिति चेक कर सकते हैं...

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल एप ओपन करें।
  • इसके बाद ‘Beneficiary Status’ या ‘Know Your Status’ ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • इधर से अब रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करें।
  • अगर नंबर याद नहीं है तो ‘Know Your Registration Number’ से जानकारी लें।
  • इसके बाद कैप्चा भरकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर भुगतान की पूरी जानकारी दिख जाएगी।
  • इससे साफ हो जाएगा कि अगली किस्त आपके खाते में आई है या नहीं।

यह भी पढ़ें- Samsung का 33,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 18,999 में, 5000 mAh बैटरी और 8GB RAM भी