यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Oppo Find X8 Pro को सस्ते में खरीदने का मौका, मिलता है दमदार कैमरा सेटअप
Oppo भारत में अगले महीने Find X9 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। इसी बीच Oppo Find X8 Pro ...और पढ़ें

Oppo Find X8 Pro पर बड़ा डिस्काउंट ग्राहकों को दिया जा रहा है।
HighLights
Oppo Find X8 Pro अब क्रोमा पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
फोन 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 9400 प्रोसेसर के साथ आता था।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo अगले महीने भारत में Find X9 सीरीज लॉन्च करने वाला है। इससे पहले Oppo Find X8 Pro को Croma पर बड़ा प्राइस कट मिला है। अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे थे, तो फोन को कम दाम में खरीदने का ये सही समय है। Find X8 Pro अपने पावरफुल कैमरा सिस्टम, लंबी चलने वाली बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन से इंप्रेस करता है और फ्लैगशिप लेवल फीचर्स ऑफर करता है। आइए जानते हैं डील के बारे में।
Oppo Find X8 Pro की डील
Oppo Find X8 Pro जिसकी लॉन्च प्राइस भारत में 99,999 रुपये थी, अब Croma की वेबसाइट पर 86,999 रुपये में मिल रहा है। यानी आपको इस प्रीमियम फ्लैगशिप पर 13,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। ये डिस्काउंट फोन के 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रहा है। ग्राहकों को फोन पर EMI ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं।

Oppo Find X8 Pro स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Oppo Find X8 Pro में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन सपोर्ट और 4,500 nits तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट है और ये फोन 5,910mAh बैटरी के साथ आता है, जिसमें 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में क्वॉड-कैमरा सेटअप आता है, जिसमें 50MP Sony LYT808 मेन सेंसर, 50MP Sony LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम), 50MP Sony IMX858 सेंसर (6x ऑप्टिकल और 120x डिजिटल जूम) और 50MP सैमसंग अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। वहीं, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32MP कैमरा दिया गया है ।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।