विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mosquito Killer: बारिश के बाद मच्छरों से हैं परेशान तो ये डिवाइस आएगा आपके काम, कम कीमत में करें खरीदारी

Published: Fri, 12 Jul 2024 10:00 PM (IST)

बरसात के मौसम में मच्छरों से खुद को सेफ रखना एक बड़ी चुनौती है। इस दौरान की गई एक छोटी ...और पढ़ें

बरसात के मौसम में मच्छरों से सेफ रहने के लिए क्या करें
बरसात के मौसम में मच्छरों से सेफ रहने के लिए क्या करें

HighLights

  1. बरसात में मच्छरों से सेफ रहने के लिए कुछ चीजें ध्यान रखनी चाहिए।
  2. इस मौसम में आपको मॉस्किटो किलर मशीन खरीद लेनी चाहिए।
  3. मॉस्किटो किलर डिवाइस को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। एक तरफ उमस और चिपचिपे जैसी स्थिति ने लोगों को परेशान कर रखा है, तो वहीं मच्छरों ने भी तेजी से अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। अगर समय रहते इनसे बचाव नहीं किया जाता है। तो बीमारी की स्थिति बन सकती है।

ऐसे में सबसे जरूरी है कि घर में कुछ ऐसा डिवाइस हो जो मच्छरों को भगाने का काम करे। बरसात के मौसम में आप मॉस्किटो किलर का इस्तेमाल करना चाहिए।

बरसात में खरीदें मॉस्किटो किलर

बरसात के मौसम में मच्छरों से खुद को सेफ रखने के लिए मॉस्किटो किलर एकदम सही विकल्प है। इन डिवाइस को ऑनलाइन फ्लिपकार्ट व अमेजन जैसी साइट्स से खरीदा जा सकता है। इनकी खास बात होती है कि इनकी कीमत भी कम होती है। इन्हें स्विच बोर्ड में लगाने के बाद ही ये काम शुरू कर देते हैं।

खासियत क्या है?

मॉस्किटो किलर की खास बात है कि इसे साफ करने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती है। इसे आसानी से साफ किया जा सकता है। अच्छी बात है कि इन डिवाइस के द्वारा बिना किसी कैमिकल के मच्छरों का खात्मा हो जाता है। इस वजह से आपके स्वास्थ पर भी असर नहीं पड़ता है।

ये भी पढ़ें- AC Tips: बरसात में ऑन करें ये खास मोड, उमस से राहत के साथ मिलेगी बेस्ट कूलिंग

Weird Wolf Insect Killer Machine

इस मॉस्किटो किलर को आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसको स्विच में लगाते ही मच्छर और दूसरे कीड़े भागने लग जाते हैं। 10 मिनट के बाद माहौल एकदम साफ हो जाता है। इसकी डिवाइस की कीमत भी ज्यादा नहीं है। इस तरह की मशीन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से खरीद सकते हैं। ये अमेजन पर बिक्री के लिए मौजूद है।

Eco Friendly Electronic LED Mosquito Killer

ऑनलाइन कई मॉस्किटो किलर डिवाइस मिलते हैं। अगर आप किफायती और यूजफुल डिवाइस होते हैं तो ईको-फ्रेंडली इलेक्ट्रॉनिक एलईडी मॉस्किटो किलर खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 500 रुपये से भी कम है। 

ये भी पढ़ें- Monsoon Gadgets: बरसात के मौसम को स्पेशल बनाएंगे ये गैजेट्स, खरीदने के लिए नहीं खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे