Lohri 2021: Whatsapp स्टिकर भेजकर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को दें लोहड़ी की शुभकामनाएं
आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को लोहड़ी की शुभकामनाएं व्हाट्सएप स्टिकर भेजकर दे सकते हैं। आज हम आपको यहां व्हाट्सएप स्टिकर भेजने का पूरा तरीका बताएंगे जिसके जरिए आप अपने अपनों को लोहड़ी की बधाई दे सकेंगे। आइए जानते हैं।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। लोहड़ी का पावन त्यौहार नजदीक है और अब सोशल मीडिया पर लोहड़ी की बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। लोग एक दूसरे को मैसेज से लेकर स्टिकर तक भेजकर लोहड़ी की बधाई दे रहे हैं। अगर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को व्हाट्सएप स्टिकर के जरिए लोहड़ी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो हम आपको यहां स्टिकर भेजने का पूरा तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं...
Android यूजर्स ऐसे भेजें Whatsapp स्टिकर
- सबसे पहले WhatsApp ओपन करें और किसी की भी चैट विंडो में जाएं।
- इसके बाद टाइपिंग एरिया में दिए गए Smiley आइकन पर क्लिक करें। यहां आपको मौजूदा स्टिकर पैक मिल जाएंगे।
- इसके बाद स्टिकर आइकन पर टैप करें। यहां आपको '+' आइकन पर टैप करना होगा। ये आइकन स्टिकर सेक्शन में टॉप-राइट कॉर्नर में दिया गया होगा।
- '+' आइकन पर क्लिक करने के बाद आप जब स्क्रॉल डाउन करेंगे तो आपको Get more stickers का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करने के बाद आपको Google Play Store पर रिडायरेक्ट किया जाएगा।
- यहां आप Lohri Stickers For WhatsApp सर्च करके किसी भी स्टिकर पैक को डाउनलोड करें।
- जब आप स्टिकर पैक को ओपन करेंगे तो आपको add to WhatsApp का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आप WhatsApp पर वापस जाएं।
- यहां अपनी पसंद का स्टिकर चुनकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज दें।
iOS यूजर्स ऐसे भेजें Whatsapp स्टिकर
Apple अपने यूजर्स को एंड्रइड की तरह थर्ड पार्टी स्टिकर ऐप्स डाउनलोड करने की अनुमति नहीं देता है। लोकिन Apple यूजर्स उनके पास आए किसी भी स्टिकर को सेव कर सकते हैं। जब आपको WhatsApp पर कोई स्टिकर रिसीव हो तो आप उसे Add it to favourites कर दें। इसके बाद जिसे भी स्टिकर भेजना है, उसकी चैट विंडो पर क्लिक कर दें। इसके बाद स्टिकर सेक्शन में जाएं। अब Star आइकन पर टैप करें और जो स्टिकर भेजना है उस पर टैप कर सेंड कर दें।
WhatsApp Disappearing Message
व्हाट्सएप ने पिछले साल Disappearing Message फीचर को लॉन्च किया था। Disappearing Message फीचर की बात करें तो WhatsApp पर मौजूद पुराने मैसेज और चैट को 7 दिनों के भीतर अपने आप डिलीट कर देगा। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने WhatsApp अकाउंट में जाकर इसे एक्टिव करना होगा। यह सुविधा वन टू वन चैट पर उपलब्ध होगी। लेकिन किसी ग्रुप में यह फीचर पूरी तरह से एडमिन के कंट्रोल में ही रहेगा।