टीवी की बड़ी स्क्रीन उसके अच्छा होने का नहीं प्रमाण, LED टीवी खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
टीवी खरीदते समय एक यूजर को किस बात का ध्यान रखना चाहिए यहां हम आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। फेस्टिव सीजन पर खरीदारी करते समय लोग डिस्काउंट के चक्कर में प्रोडक्ट की क्वालिटी या यूजर को अपनी जरुरत के हिसाब से क्या चाहिए इसके बारे में सोचना बिल्कुल भूल जाते हैं। अगर आप इस सीजन बड़ी स्क्रीन का टीवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों को ख्याल रखना बेहद आवश्यक है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की मानें बड़े स्क्रीन का टीवी अच्छा हो यह जरुरी नहीं है। ऐसे में टीवी खरीदते समय एक यूजर को किस बात का ध्यान रखना चाहिए यहां हम आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं।
Ideal व्यूइंग डिस्टेंस का रखें खास ध्यान:
टीवी खरीदने से पहले हमेशा यूजर्स को Ideal व्यूइंग डिस्टेंस के बारे में जानकारी होनी चाहिए। यह टीवी के स्क्रीन के साइज से डेढ़ या ढाई गुणा ज्यादा होना चाहिए। हालांकि, अगर टीवी का रेजोल्यूशन ज्यादा है तो यूजर टीवी पास बैठ कर भी देख सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि अच्छी पिक्चर क्वालिटी Ideal व्यूइंग डिस्टेंस से ही मिलती है।
जानें टीवी पर कैसे तैयार होती है असल तस्वीर:
सबसे पहले जानते हैं रेजोल्यूशन का मतलब। टीवी स्क्रीन पर जो पिक्सल की संख्या दिखाई देती है उसे ही रेजोल्यूशन कहते हैं। वहीं, टीवी स्क्रीन पर दिखने वाले ये छोटे डॉट्स यानी बिंदु असल तस्वीर तैयार करते हैं। वर्तमान समय में देखा जाए तो यूजर्स 1080/फुल एचडी और 4K टीवी पसंद कर रहे हैं। वहीं, कई बार यूजर्स कम रेजोल्यूशन वाला टीवी खरीद लेते हैं और 5 से 10 वर्ष में उन्हें टीवी बदलना पड़ता है।
इसके साथ ही हम आपको चार टीवी के बारे में बताने जा रहे हैं जो 55 इंच की स्क्रीन के साथ आते हैं। इनमें डॉल्बी साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। ऐसे में अगर आप स्पोर्ट्स लवर है, तो ये टीवी आपकी पहली पसंद बन सकती हैं। इन टीवी में आपको शानदार ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और कलरफुल पिक्चर क्वालिटी मिलती है।
LG OLED55C8:
टीवी में 55 इंच का OLED डिस्प्ले है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। इसका डायमेंशन 1,225 x 714 x 48.9 मिलीमीटर है। टीवी में आपको कॉन्ट्रास्ट रिच पिक्चर्स मिलते हैं। इसका अल्ट्रा-थिन डिजाइन इसे काफी स्टाइलिश बनाता है। इसमें आपको शान पिक्चर क्वालिटी मिलती है। इसका प्रोसेसर Alpha9 पर रन करता है। यह एक स्मार्ट टीवी है। 55 इंच वाले सेगमेंट में यह काफी सस्ती टीवी है।
इसकी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें:
Honor 8X को बड़े डिस्प्ले और ड्यूल रियर कैमरा के साथ 16 अक्टूबर को भारत में होगा लॉन्च
एंड्रॉइड यूजर्स को जल्द मिलेगा iPhone के Swipe To Reply फीचर का अपडेट, जानें कैसे करेगा काम
मोटोरोला के इन स्मार्टफोन्स की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नई कीमत और ऑफर्स