Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस एक तरीके से बदल जाएगी आपके फोन की सारी सेटिंग्स

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Sun, 04 Feb 2018 08:00 PM (IST)

    इन तरीकों की मदद से आप अपने स्मार्टफोन में बना सकते हैं नया अकाउंट

    इस एक तरीके से बदल जाएगी आपके फोन की सारी सेटिंग्स

    नई दिल्ली(टेक डेस्क)। क्या कभी आपको ऐसा लगा कि आपके फोन में कई अलग-अलग सेटिंग्स सेव रहती जिसे आप अपनी मर्जी से बदल सकते। आसान भाषा में कहें तो शाम को अगर आप अपनी स्क्रिन खोले तो आपको व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे ही फीचर्स अपने मेन्यू लिस्ट में दिखाई देते। और अगर रात को आप अपने स्मार्टफोन को अनलॉक करते तो आपको अपनी स्क्रिन पर ये एप्स नहीं दिखाई देते। यानी अलग अलग समय में आपका फोन अलग फीचर आपके सामने देता। तो ऐसा करना कोई मुश्किल काम नहीं है। आपको अपने स्मार्टफोन के अंदर बस कुछ बदलाव करने हैं, जिसके बाद आपका स्मार्टफोन आपके मर्जी के अनुसार काम करेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    1. अपने स्मार्टफोन के सेटिंग्स में जाएं।
    2. यहां आपको Users ऑप्शन दिखाई देगा। इसपर टैप करें।
    3. यहां आपको Add User का ऑप्शन दिखाई देगा, इसपर टैप करें।
    4. एक नोटिफिकेशन दिखेगा। इसको पढ़ने के बाद Ok पर टैप करें।
    5. इसके बाद एक नोटिफिकेशन और आएगा। इसमें Set up now पर टैप करें।
    6. Set up new user करके आपके सामने एक पेज आएगा। इसमें Continue ऑप्शन पर टैप करने के बाद नीचे दिए दिए Next बटन पर टैप करें।
    7. वाईफाई ऑप्शन चुनने को मिलेगा। अपने वाईफाई को चुने या फिर आप Skip पर टैप कर सकते हैं। Warning पेज दिखाई देगा, Skip Anyway पर क्लिक करें। आपका डिवाइस कुछ समय लेगा।
    8. इसके बाद गूगल अकाउंट और नंबर ऑप्शन भरने को आएगा। अगर आप नहीं चाहते तो Skip पर टैप करें।
    9. अपने बनाए अकाउंट का नाम इंटर करें। इसके बाद Next पर टैप करें।
    10. ई मेल सेटअप का ऑप्शन आएगा, आप चाहें तो Not now पर टैप कर आगे बढ़ सकते हैं।
    11. इसके बाद आपको गूगल सर्विस और एप्स के आप्शन दिखाई देंगे इसे सेट करने के बाद Next पर टैप करें।
    12. बन गया आपका नया यूजर अकाउंट। अब आप अपने मन के मुताबिक इसमें अलग सेटिंग कर सकते हैं। आप Settings में वापस जा कर यूजर अकाउंट को डिलीट भी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    MWC 2018 में तहलका मचाने आ रहे हैं ये स्मार्टफोन्स

    आईफोन, मैक, एंड्रॉयड और विंडोज डिवाइस पर बिना टाइप किए इस तरह लिख सकते हैं यूजर्स

    मोबाइल जगत में इन फोन्स ने रच दिया इतिहास, यूजर्स आज भी देते हैं मिसाल 

    comedy show banner
    comedy show banner