नई दिल्ली, टेक डेस्क। दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio ने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने और अन्य कंपनियों को टक्कर देने के लिए काफी संख्या में प्रीपेड प्लांस लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही कई पुराने रिचार्ज पैक को भी अपग्रेड किया गया है। इन सभी प्लांस में अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर फ्री कॉलिंग और प्रीमियम ऐप तक की सब्सक्रिप्शन दी जा रही है। अगर आप जियो के प्रीपेड यूजर हैं और आप अपने लिए अच्छे किफायती प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको यहां कंपनी के कुछ चुनिंदा रिचार्ज पैक के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 200 रुपये कम है।
Jio का 98 रुपये वाला प्लान
जियो का यह प्रीपेड प्लान 14 दिनों की समय सीमा के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान में उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलेगा। यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा रिचार्ज पैक के साथ जियो टीवी, सिनेमा, न्यूज और क्लाउड की सेवा मुफ्त में दी जाएगी।
Jio का 149 रुपये वाला प्लान
जियो यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान में रोजाना 1GB डेटा और 100SMS मिलेंगे। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा रिचार्ज पैक के साथ जियो टीवी, सिनेमा और न्यूज की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दी जाएगी। वहीं, इस प्रीपेड प्लान की वैधता 24 दिन की है।
Jio का 199 रुपये वाला प्लान
जियो का यह बेस्ट सेलिंग प्रीपेड प्लान है। इस प्रीपेड प्लान में उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलेगा। यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा रिचार्ज पैक के साथ जियो टीवी, सिनेमा, न्यूज और क्लाउड की सेवा मुफ्त में दी जाएगी। इस रिचार्ज पैक की समय सीमा 28 दिन की है।
Jio और itel लॉन्च कर सकते हैं सस्ता स्मार्टफोन
बता दें कि जियो ने हाल ही में itel के साथ साझेदारी की थी। अब खबर है कि दोनों कंपनियां मिलकर सस्ता स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार सकती हैं। लीक रिपोर्ट की मानें तो इस अगामी डिवाइस को उन ग्राहकों के लिए पेश किया जाएगा, जो फीचर से स्मार्टफोन की तरफ शिफ्ट होना चाहते हैं। इस डिवाइस की कीमत 7,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। हालांकि, रिपोर्ट से डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं मिली है।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप



















a