Jio, Airtel और Excitel के हाई-स्पीड 300 Mbps वाले प्लान: कीमत और बेनिफिट्स देखकर चुनें अपना कनेक्शन
Jio Fiber, Airtel Xstream और Excitel के 300 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान में स्पीड समान है, लेकिन कीमत और OTT-TV बेनिफिट्स ...और पढ़ें

Jio, Airtel और Excitel के हाई-स्पीड 300 Mbps वाले प्लान: कीमत और बेनिफिट्स देखकर चुनें अपना कनेक्शन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी अपने घर के लिए कोई नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं तो सिर्फ इंटरनेट स्पीड देखना काफी नहीं है। आजकल हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ OTT एप्स, लाइव TV चैनल्स और दूसरे एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स भी मिलते हैं। ऐसे में 300 Mbps वाला ब्रॉडबैंड प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
Jio Fiber, Airtel Xstream और Excitel Broadband तीनों कंपनियां 300 Mbps स्पीड वाले प्लान ऑफर करती हैं, लेकिन इनकी कीमत और साथ मिलने वाले बेनिफिट्स काफी अलग हैं। चलिए आज इनका कंपैरिजन देखते हैं...
Excitel का 300 Mbps वाला प्लान
सबसे पहले बात करें Excitel Broadband की तो इसमें 300 Mbps प्लान उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ OTT और TV बेनिफिट्स ढूंढ रहे हैं। इसके 12 महीने वाले प्लान की कीमत सिर्फ ₹724 प्रति माह है। साथ ही इस प्लान में 22 OTT एप्स और 250 से ज्यादा लाइव TV चैनल्स भी मिल रहे हैं।
प्लान में Sony LIV, JioHotstar और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म मिल रहे हैं। वहीं, अगर लंबी वैलिडिटी वाला प्लान नहीं लेना चाहते हैं तो 3, 6 और 9 महीने के ऑप्शन भी मौजूद हैं। इनकी कीमत क्रमशः ₹924, ₹824 और ₹774 प्रति माह है।
Airtel Xstream का 300 Mbps वाला प्लान
Airtel Xstream के 300 Mbps वाले प्लान की कीमत ₹1,599 है। प्लान में अनलिमिटेड डेटा के साथ 350 से ज्यादा TV चैनल्स मिल रहे हैं। OTT बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान में Netflix, Amazon Prime, Google One, Apple TV+, ZEE5 और JioHotstar समेत 22 से ज्यादा एप्स का एक्सेस भी मिल रहा है। इसके अलावा प्लान में 12 महीने के लिए Adobe Express Premium भी मिल रहा है।
Jio Fiber का 300 Mbps वाला प्लान
वहीं अगर बात करें Jio Fiber की तो इसका 300 Mbps वाला प्लान ₹1,499 में आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा के साथ Netflix, Amazon Prime Lite, YouTube Premium और JioHotstar जैसे OTT बेनिफिट्स मिल रहे हैं। साथ ही इस प्लान में 1,000 से ज्यादा TV चैनल्स भी मिल रहे हैं। नए ग्राहकों के लिए इसमें 3, 6 और 12 महीने के प्लान ऑप्शन भी मिल रहे हैं।
कौन-सा प्लान लें?
इन तीनों ही प्लान्स में 300 Mbps तक की स्पीड मिल रही है, लेकिन कीमत और बेनिफिट्स में काफी फर्क है। कम कीमत में ज्यादा OTT और TV बेनिफिट्स चाहिए तो Excitel का 12 महीने वाला प्लान एक अच्छा ऑप्शन लग रहा है। जबकि Airtel और Jio के प्लान ज्यादा कीमत में अलग-अलग OTT और TV बेनिफिट्स दे रहे हैं।
