iPhone 17 Pro पर मिल रहा है सबसे बड़ा डिस्काउंट, खरीदने से पहले देख लें डील
विजय सेल्स पर iPhone 17 Pro पर शानदार डील मिल रही है। बैंक ऑफर्स के साथ ग्राहक ₹10,000 से अधिक ...और पढ़ें

iPhone 17 Pro पर मिल रहा है सबसे बड़ा डिस्काउंट, खरीदने से पहले देख लें डील

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से कोई प्रीमियम स्मार्टफोन में अपग्रेड करने की सोच रहे हैं? अगर हां तो शायद ये आपके लिए सबसे अच्छा टाइम हो सकता है। दरअसल इस वक्त विजय सेल्स नए वाले iPhone 17 Pro पर सबसे शानदार डील दे रहा है जहां से आप बैंक ऑफर्स के साथ 10 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट ले सकते हैं। इस ऑफर के साथ ये डील खरीदारों के लिए एक आकर्षक डील बन गई है।
लेटेस्ट वाला iPhone 17 Pro कॉम्पैक्ट 6.3-इंच OLED डिस्प्ले के साथ आता है। साथ ही फोन में A19 Pro चिपसेट और 48MP ट्रिपल फ्यूजन कैमरा सिस्टम भी मिल रहा है। इतना ही नहीं फोन में कई अन्य हाई-एंड फीचर्स भी हैं। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इस डील के बारे में जरूर अच्छे से जान लें...
iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट ऑफर
एप्पल ने अपने इस हाई-एंड फोन को पिछले साल सितंबर महीने में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। हालांकि अभी ये डिवाइस विजय सेल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर सिर्फ 1,32,490 रुपये में लिस्टेड है, यानी फोन पर फ्लैट 2,410 रुपये तक का डिस्काउंट देखने को मिल रहा है।
खरीदार HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 6,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी ले सकते हैं। जबकि HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पेमेंट ऑप्शन पर भी 4,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
वहीं, अगर आपके पास American Express Card है तो आप डिवाइस पर 12,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं जो इस डील को सबसे शानदार बना रहा है। इसके अलावा आप फोन पर एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी ले सकते हैं जिससे फोन की कीमत और भी कम हो जाएगी।
iPhone 17 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iPhone 17 Pro में पावरफुल A19 Pro चिपसेट मिल रहा है, जिसके साथ 12GB तक RAM मिलती है। डिवाइस में सामने की तरफ 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz ProMotion टेक्नोलॉजी मिलती है।
डिवाइस में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी मिल रही है। फोन Ceramic Shield 2 से प्रोटेक्टेड है। डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 39 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम ऑफर कर सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इस लेटेस्ट वाले iPhone 17 Pro में 48MP के ट्रिपल फ्यूजन कैमरे हैं, जिसमें 48MP फ्यूजन, 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो लेंस मिल रहा है जो 8x तक ऑप्टिकल जूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। सेल्फी क लिए फोन में 18MP का कैमरा है।
