विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

3 साल के बच्चे ने iPad किया 48 साल के लिए लॉक, अनलॉक करने में छूटे पसीने

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 10 Apr 2019 04:36 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 01:17 PM (IST)

आपने भी यह एक्सपीरियंस जरूर किया होगा कि अगर गलती से कई बार गलत पासवर्ड डल जाता है तो आपका ...और पढ़ें

News Article Hero Image
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। अगर आपके स्मार्टफोन या टैबलेट में यह मैसेज आए कि आपका डिवाइस 48 साल के लिए लॉक हो गया है तो आपको इस पर यकीन करना मुश्किल होगा। ऐसी एक घटना सामने आई है जिसमें एक 3 साल के बच्चे ने अपने पिता के iPad को गलती से 48 साल के लिए लॉक कर दिया है। आपने भी यह एक्सपीरियंस जरूर किया होगा कि अगर गलती से कई बार गलत पासवर्ड डल जाता है तो आपका स्मार्टफोन कुछ सेकेंड के लिए या मिनट के लिए लॉक हो जाता है। 48 साल के लिए फोन का लॉक हो जाना अपने आप में एक चौंकाने वाली घटना है।
 

दरअसल, वाशिंगटन डीसी के Evan Osnos ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी दी है। Evan Osnos के 3 साल के छोटे बच्चे ने खेल-खेल में स्मार्टफोन को लॉक कर दिया। जिसके बाद Evan Osnos ने इसे अपने ट्विटर के जरिए शेयर किया और यह पोस्ट वायरल हो गई। Evan Osnos को अब तक करीब 12 हजार लोगों ने लाइक किया और 3 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे री-ट्वीट किया। हालांकि, बाद में iPad को अनलॉक कर लिया गया। इस बात की जानकारी Evan Osnos ने एक और ट्वीट के जरिए दी।
 
आपको बता दें कि Apple के डिवाइस सबसे सुरक्षित माने जाते हैं। ऐसे में गलती से अगर आपका iPhone या iPad भी लॉक हो गया तो उसे अनलॉक करने के लिए आपको DFU मोड के जरिए इसे अनलॉक करना होगा। DFU मोड के जरिए अनलॉक करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
 
DFU मोड के जरिए ऐसे करें अनलॉक
 
  • DFU मोड को स्टार्ट करने के लिए सबसे पहले आपको अपने iPhone या iPad को Mac या PC से कनेक्ट करना होगा।
  • ध्यान रहे कि आपको Mac या PC में iTunes रन कर रहा हो।
  • इसके बाद आपको अपने iPhone या iPad को ऑफ करना होगा।
  • iPhone या iPad को ऑफ करने के लिए पावर बटन को 3 सेकेंड के लिए होल्ड करना होगा।
  • इसके बाद वॉल्यूम बटन और ऑन-ऑफ बटन या पावर बटन को 10 सेकेंड के लिए एक साथ होल्ड करें।
  • इसके बाद अगर आपको एप्पल का लोगो दिखाई देता है तो आपको एक बार फिर से यही प्रक्रिया दोहरानी होगी।
  • इसके बाद आपको प्लग इन टू iTunes का स्क्रीन दिखाई देगा।
  • अगर आपके डिवाइस का स्क्रीन ब्लैक रहेगा, इसका मतलब यह है कि आपके डिवाइस में DFU मोड स्टार्ट हो गया।
  • DFU स्टार्ट होने के बाद आपका डिवाइस अनलॉक हो जाएगा।