IND A vs AFG A Live Streaming: कैसे देखें इंडिया बनाम अफगानिस्तान-ए का लाइव मैच? Jio, Airtel और Vi यूजर्स जान लें
भारत-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का दूसरा मैच Sony LIV पर लाइव देखा जा सकता है। ...और पढ़ें

IND A vs AFG A Live Streaming: कैसे देखें इंडिया बनाम अफगानिस्तान-ए का लाइव मैच? Jio, Airtel और Vi यूजर्स जान लें
HighLights
भारत-ए बनाम अफगानिस्तान-ए मैच Sony LIV पर लाइव।
Jio, Airtel, Vi के प्लान्स में Sony LIV सब्सक्रिप्शन।
कई रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा है OTT एक्सेस।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का आज दूसरा मैच खेला जा रहा है। युवा खिलाड़ियों से सजी दोनों टीम्स शानदार परफॉर्म करने के इरादे से मैदान में उतर रही हैं। ऐसे में अगर आप भी इस मुकाबले को लाइव अपने फोन में देखना चाहते हैं, तो Sony LIV के जरिए आप इस मैच को एन्जॉय कर सकते हैं और लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं।
खास बात ये है कि Jio, Airtel और Vodafone Idea यानी Vi यूजर्स अपने कई रिचार्ज प्लान्स के साथ Sony LIV सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। चलिए ऐसे ही कुछ प्लान्स के बारे में जानते हैं...
Jio यूजर्स के लिए Sony LIV वाले प्लान्स
सबसे पहले बात करें Reliance Jio की तो कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कई ऐसे प्लान और डेटा पैक ऑफर कर रही है जिनमें Sony LIV का एक्सेस मिल रहा है। Jio का ₹77 डेटा पैक 3GB एक्स्ट्रा डेटा के साथ 5 दिनों के लिए Sony LIV सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है।
साथ ही ₹445 और ₹500 के एंटरटेनमेंट प्लान्स में भी 28 दिनों के लिए Sony LIV समेत कई OTT एप्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। ₹1,049 वाले प्लान में भी 84 दिनों के लिए Sony LIV और ZEE5 का कॉम्बो मिल रहा है।
Airtel यूजर्स के लिए Sony LIV वाले प्लान्स
दूसरी तरफ Bharti Airtel भी अपने ग्राहकों को Airtel Xstream Play के जरिए Sony LIV का एक्सेस दे रहा है। Airtel के कुछ OTT बंडल प्लान्स में Sony LIV मिल रहा है। कंपनी के ₹449 वाले प्लान में Sony LIV, Disney+ Hotstar और रोजाना 4GB डेटा जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। साथ ही कंपनी Airtel Xstream Play एप या पोर्टल के जरिए अपने Sony LIV बेनिफिट को एक्टिव कर सकते हैं।
Vi यूजर्स के लिए Sony LIV वाले प्लान्स
अगर आप Vodafone Idea के ग्राहक तो भी आप कुछ प्लान्स में Sony LIV के जरिए इस मैच को एन्जॉय कर सकते हैं। कंपनी का ₹95 वाला प्रीपेड प्लान 4GB डेटा और 28 दिनों के Sony LIV मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। जबकि ₹408 और ₹998 वाले प्लान्स में भी Sony LIV मोबाइल सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा बेनिफिट्स मिल रहे है।
