Move to Jagran APP

की-बोर्ड के बिना भी कंप्यूटर में कर सकेंगे टाइपिंग, यह है तरीका

बिना की-बोर्ड के किस तरह टाइपिंग हो सकती है? अगर आपके मन में भी है ये सवाल तो इस पोस्ट में मिलेगा जवाब

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Thu, 14 Dec 2017 05:48 PM (IST)Updated: Mon, 18 Dec 2017 11:05 AM (IST)
की-बोर्ड के बिना भी कंप्यूटर में कर सकेंगे टाइपिंग, यह है तरीका
की-बोर्ड के बिना भी कंप्यूटर में कर सकेंगे टाइपिंग, यह है तरीका

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। कभी-कभी ऐसा देखने को मिलता है कि आप कंप्यूटर पर जरूरी काम कर रहे होते हैं और आपका की-बोर्ड काम करना बंद कर देता है, ऐसे में आपका वह जरुरी काम रूक जाता है जिसे आप कर रहे होते हैं। लेकिन आपको ऐसी स्थिति में परेशान नहीं होना चाहिए। हम अपनी इस खबर में आपको इसका एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप कीबोर्ड खराब होने के बाद भी कंप्यूटर पर टाइपिंग कर सकते हैं।

loksabha election banner

आपको बता दें कि कंप्यूटर में पहले से प्री-इंस्टॉल ‘ऑनस्क्रीन कीबोर्ड’ मौजूद होते हैं। इसकी मदद से आप कीबोर्ड का सहारा लिए बिना आसानी से टाइपिंग कर सकते हैं। आप ‘ऑनस्क्रीन कीबोर्ड’ में टाइपिंग करने के लिए माउस की मदद ले सकते हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसे एक्सटेंशन की मदद भी ले सकते हैं जो आपको वॉयस को रिकॉगनाइज (पहचान) कर टेक्स्ट के रूप में बदल देते हैं। आप इन एक्सटेंशंस की मदद से आर्टिकल को टाइप कर सकते हैं।

कैसे खोजें ऑनस्क्रीन कीबोर्ड: आपके कंप्यूटर या लैपटॉप का कीबोर्ड खराब होने पर भी आप ऑनस्क्रीन कीबोर्ड की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको सिस्टम के स्टार्ट मेन्यू में जाना होगा। इसके बाद यहां दिए गए ‘प्रोग्राम’ में जाएं। यहां आपको वर्चुअल कीबोर्ड का ऑप्शन नजर आएगा। इसके अलावा, अगर आप विंडोज 7 का इस्तेमाल कर रहे हैं तो स्टार्ट पर दिए गए सर्च बार में On Screen Keyboard टाइप कर सर्च करें। इस स्क्रीन कीबोर्ड पर आप माउस की मदद से टाइप कर सकते हैं। आपको बता दें कि ऑनस्क्रीन कीबोर्ड में वो सभी बटन दिए होते हैं जो नॉमर्ल कीबोर्ड में हैं।

माउस का क्लिक खराब होने पर भी कर सकेंगे काम: कीबोर्ड के साथ ही अगर आपके माउस का क्लिक काम नहीं कर रहा है तो भी आप ऑन स्क्रीन कीबोर्ड में टाइप कर सकते हैं। इसके लिए माउस कर्सर को उस वर्ड या अक्षर पर ले जाएं जिसे आप टाइप करना चाहते हैं। हालांकि इसके लिए आपको ऑनस्क्रीन कीबोर्ड की सेटिंग में कुछ बदलाव करने होंगे।

सेटिंग में ये करें बदलाव: सबसे पहले ऑनस्क्रीन की-बोर्ड में दायीं ओर नीचे दिए Option पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने एक नया विंडो ओपन होगा। इसमें आपको ‘हॉवर ओवर कीज’ के विकल्प को सेलेक्ट करना है। यहां आपको टाइम सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा। इसकी मदद से आप माउस को किसी वर्ड या अक्षर पर रखने से खुद-ब-खुद टाइप हो जाएगा। आप अपने मुताबिक यहां से आप टाइम को कम या ज्यादा कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया को करने के बाद OK पर क्लिक कर दें। यह ध्यान रहें कि सेटिंग में बदलाव करते समय माउस का क्लिक बटन ठीक हो। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.