विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसी भी इमेज को मिनटों में कर सकते हैं रिसाइज, यह है तरीका

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Thu, 14 Dec 2017 06:05 PM (IST)Updated: Mon, 18 Dec 2017 11:06 AM (IST)

फोटो को किसी सोशल मिडिया वेबसाइट या अन्य जरुरत के लिए करना है रिसाइज, जानें आसान तरीका

किसी भी इमेज को मिनटों में कर सकते हैं रिसाइज, यह है तरीका
किसी भी इमेज को मिनटों में कर सकते हैं रिसाइज, यह है तरीका

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। मौजूदा समय अधिकांश लोग सोशल साइट का इस्तेमाल करते हैं और ये लोग यहां पर अपनी तस्वीरों को शेयर भी करते हैं। हालांकि कभी कभार फोटो की क्वालिटी लोगों को परेशान करती हैं। यूजर्स की ओर से ये सारी फोटो या तो डीएसएलआर से खीचकर शेयर की जाती है या फिर ये स्मार्टफोन के कैमरे से खींची गईं फोटो होती हैं। ऐसे में कभी-कभी इन फोटो को रिसाइज या फिर क्रॉप करना पड़ जाता है, जो कि एक उबाऊ और समय बेकार करने वाला टास्क होता है। अगर आप भी इसी तरह की समस्या से परेशान रहते हैं तो यह खबर बेशक आपके काम की है।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे सॉफ्टवेयर मौजूद हैं जिनसे आप इन तस्वीरों को रिसाइज कर सकते हैं। साथ ही, ये सॉफ्टवेयर आपकी फोटो के पिक्सल और रेजोल्यूशन को कम नहीं करते। हम अपनी इस खबर में आपको कुछ ऐसी ही सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

PHOTOSHOP (फोटोशॉप): तस्वीरों को रिसाइज करने के लिए फोटोशॉप एक बेहतर विकल्प है। साथ ही इसका इस्तेमाल काफी आसानी से किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल आप MacOS और विंडोज 10 दोनों में कर सकते हैं। इसमें रिसाइज करने के लिए आपको फोटोशॉप को अपने डिवाइस में डाउनलोड करना होगा।

  • फोटोशॉप को डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करें। अब जिस फोटो को आपको रिसाइज करना है उसे ओपन करें। अब फोटोशॉप मेनू में ऊपर दिए फाइल को क्लिक करें और उसमें ओपन को सेलेक्ट करें। इसके बाद, अपने फोटो को सेव लोकेशन से सेलेक्ट करें और नीचे-दायीं ओर ओपन बटन पर क्लिक करें।
  • इमेज को ओपन करने के बाद, फोटोशॉप टॉप मेनू में फोटो पर क्लिक करें और रिजल्ट ड्रॉप-डाउन मेनू से इमेज का साइज चुनें। आपके सामने एक छोटी सी पॉप-अप विंडो ओपन होगी जिसमें आपकी फोटो को रिसाइज करने के लिए कई ऑप्शन दिए होंगे। वहां से अपनी आवश्यकतानुसार चौड़ाई और ऊंचाई, पिक्सल आदि को सेलेक्ट करें। फोटो एडिट पूरी करने के बाद OK बटन पर क्लिक कर दें।

GIMP: फोटोशॉप के अल्टरनेटिव में आप इस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक शानदार एप है जिसका इस्तेमाल अपनी फोटो को एडिट करने के लिए कर सकते हैं। इसे आप मैकOS और विंडोज 10 दोनों में कर सकते हैं।

  • GIMP सॉफ्टवेयर को अपने कंप्यूटर पर डाउनलोड कर इंस्टॉल कर लें।
  • इंस्टॉल करने के बाद, GIMP के टॉप मेनू में फाइल पर क्लिक करें और रिजल्ट ड्रॉप-डाउन मेनू से ओपन को सेलेक्ट करें। अब उस इमेज को सेलेक्ट करें जिसे आप रिसाइज करना चाहते हैं। इमेज को सेव लोकेशन से सेलेक्ट करें और ऊपर दायीं ओर दिए गए ओपन बटन को क्लिक करें। 
  • इमेज को रिसाइज करें: इमेज ओपन करने के बाद GIMP के टॉप मेन्यू पर इमेज पर क्लिक करें। इसमें ड्राप-डाउन मेन्यू से स्केल इमेज का चुनाव करें।
  • इसके बाद एक छोटी पॉप-अप विंडो दिखेगी, जिसमे रिसाइज और इमेज आल्टर करने जैसे विकल्प मौजूद होंगे। आपको इमेज को जिस भी विड्थ और हाइट में बदलना है उसे सेलेक्ट कर लें और स्केल बटन पर क्लिक करें और आपकी इमेज रिसाइज हो गई।