Twitter पर अपनी List बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, इस्तेमाल में होगी आसानी
Twitter टॉप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है जिसमें Twitter List जैसा फीचर दिया जाता है जिसकी मदद से यूजर Twitter पर अपनी लिस्ट तैयार कर सकता है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क. Twitter टॉप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है, जिसमें Twitter List जैसा फीचर दिया जाता है। यह Twitter का कमाल का फीचर्स है, जिसकी मदद से यूजर Twitter पर अपनी लिस्ट तैयार कर सकता है। साथ ही दूसरी की बनाई लिस्ट को फॉलो कर सकता है। इससे यूजर्स को काफी आसानी हो जाती है। मतलब अगर यूजर अपनी लिस्ट तैयार कर लेता है, तो उसकी टाइमलाइन पर उसी लिस्ट के लोग के ट्विट दिखेंगे। ऐसे में यूजर्स के लिए किसी को सर्च करना आसान हो जाता है।
ऐसे बनाए अपनी ट्विट लिस्ट
- अपनी इच्छानुसान आप अपनी नई List बना सकते हैं। इसके लिए बाद आपको Twitter नेविगेशन बार में Create New list आइकन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद लिस्ट का नाम दर्ज करें और उसमें अपने हिसाब से अपने बारे में जानाकरी दर्ज करें।
- फिर लोगों को अपने अकाउंट में जोड़े और डाउन बटन पर क्लिक करें।
लिस्ट को कैसे करें शेयर
- जिस लिस्ट को आप शेयर करना चाहते हैं, उसे खोलें
- इसके बाद शेयर आइकन पर क्लिक करें, जो List के डिटेल पेज के टॉप राइट कॉर्नर पर नजर आता है।
- इसमें से नजर आने वाले 3 ऑप्शन Tweet this, Share via Direct Message और Share with other via में से एक पर क्लिक करना होगा.
लिस्ट में लोगों को जोड़ना और हटाना
- अपने अकाउंट प्रोफाइल के More ऑप्शन पर क्लिक करें और उसमें से Add or remove from list ऑप्शन को चुनें। इसके बाद एक पॉपअप दिखेगा, जहां से आप लोगों को जोड़ या फिर हटा सकते हैं।
लिस्ट को कैसे करें कस्टमाइज
- Twitter List को कस्टमाइज कर सकते हैं, जिससे एक के बाद हर ट्विट को आर्डर में लगाया जा सकेगा। आप ट्विट को दोबारा से रीअरेंज कर सकते हैं।
टॉप ट्विट को कैसे देंखे
- Twitter के टॉप राइट कॉर्नर पर नजर आने वाली तीन डॉट पर टैप करें
- टॉप ट्विट को सेलेक्ट करें
- यहां से आप सेट कर सकतें हैं, जिन ट्विट को आप पहले देखने चाहते हैं।
लिस्ट को कैसे खोजें
- Twitter ऐप के होम टाइमलाइन पर नई लिस्ट को खोजने के लिए prompt to discover पर टैप करना होगा।
- इसके अलावा आप सीधे ऑप्शन में जाकर फॉलो बटन पर टैप कर सकते हैं, जहां से आप सर्च ऑप्शन पर एडिशनल लिस्ट सर्च कर सकते हैं।