Move to Jagran APP

Twitter Spaces क्रिएट और जॉइन कैसे करें? जानें पूरा तरीका

Twitter Spaces के बारे में आप नहीं जानते तो हम आपको आह इसके बारे में बताने जा रहे हैं। सात ही हम ये भी बताएँगे कि आप Twitter Spaces कैसे Create और Join कर सकते हैं। जानिए इस तरीकें को विस्तार से।

By Kritarth SardanaEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 11:26 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 11:26 PM (IST)
Twitter Spaces क्रिएट और जॉइन कैसे करें? जानें पूरा तरीका
twitter photo credit - Jagran File Photo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Twitter Spaces सोशल मीडिया प्लैटफ़ार्म Twitter का बहुत अच्छा फीचर है। लेकिन सब लोग इस फीचर के बारे में जानते नहीं है। Twitter इस फीचर से अपने यूजर्स को लाइव ऑडियो कन्वर्सेशन करने की सुविधा देती है। यूं तो यह फीचर iOS और Android डिवाइस के लिए ही उपलब्ध है। लेकिन यूजर्स Twitter के वेब वर्जन से twitter Spaces में चल रही कन्वर्सेशन को जॉइन कर सकते हैं।

loksabha election banner

Twitter Spaces सभी के लिए खुले होते हैं इसलिए इसके जरिये कोई भी Spaces में शामिल हो सकता है। लेकिन iOS और एंड्रॉयड यूजर्स तो Twitter Spaces खुद क्रिएट भी कर सकते हैं। इसके साथ ही वे इन्हें दूसरे यूजर्स के साथ शेयर भी कर सकते हैं। अभी आप Twitter Spaces के बारे में थोड़ा जान चुके होंगे लेकिन अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि इसे कैसे क्रिएट और कैसे जॉइन करना है।

Twitter Spaces कैसे करें क्रिएट?

  •  Twitter Spaces के लिए सबसे पहले अपने Android या iPhone में Twitter ऐप खोलें।
  • फिर स्क्रीन पर सबसे नीचे दिए गए Plus आइकन पर टच या टैप करें।
  • अब दिख रहे कई ऑप्शन्स में से Spaces पर टैप करें।
  • इसके बाद आप Create your Space पेज पर जाएं।
  • फिर यहाँ अपने Spaces का नाम लिखें। यह नाम आप अपने विषय के अनुसार भी रख सकते हैं।
  • ट्विटर आपको Spaces को रिकॉर्ड करने का भी विकल्प देती है।
  • इसके साथ ही आप Spaces को शेड्यूल भी कर सकते हैं।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Start your Space बटन पर टैप करना होगा।
  • इसके बाद लोगों को अपना Space जॉइन करने के लिए आप इन्वाइट भी कर सकते हैं और अगर नहीं करना चाहते तो इसे स्किप भी कर सकते हैं।
  • अब twitter पर आपका Spaces क्रिएट हो जाएगा। यह आपको अपनी होम टाइमलाइन पर सबसे ऊपर दिखाई देगा।

Twitter Spaces कैसे करें जॉइन?

  • स्क्रीन पर होस्ट की प्रोफाइल पिक्चर के साथ ही Live Twitter Spaces दिखाई देगा।
  • आप किसी ऐसे व्यक्ति के Spaces को जॉइन करना चाहते हैं, जिसे आपने फॉलो नहीं किया हुआ तो आप ट्विटर पर उसे ढूंढकर उसकी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिकया टैप कर सकते हैं।
  • फिर आपको Star Listing विकल्प पर क्लिक या टैप करना होगा। इससे आप एक लिस्नर के तौर पर Space को जॉइन कर सकते है।
  • यहाँ आपको एक request बटन भी मिलता है, जिस पर क्लिक या टैप करके आप बोलने के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। हालांकि रिक्वेस्ट अप्रूव होने पर ही आप बोल सकेंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.