Google Labs का कमाल: बिना कोडिंग बनाएं एप और बिना इंस्ट्रूमेंट कंपोज करें म्यूजिक; ये हैं काम के AI टूल
Google Labs कई तरह के इनोवेटिव AI टूल्स ऑफर रहा है जिनकी मदद से यूजर्स बिना किसी तकनीकी विशेषज्ञता के ...और पढ़ें

AI टूल्स की मदद से कई मुश्किल कामों को करना आसान हो गया है। Photo- Freepik.

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपको AI के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है, तो Google Labs पर 35 एक्सपेरिमेंटल टूल्स मौजूद हैं जो पढ़ाई करने और एप्स बनाने से लेकर म्यूजिक बनाने और वर्चुअल ट्रैवल तक, हर चीज में आपकी मदद कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इनमें से कई टूल्स का इस्तेमाल बिना किसी टेक्निकल जानकारी के किया जा सकता है। असली Google Labs 2002 से 2011 तक चला था, जहां Gmail और Google Maps जैसे बड़े प्रोडक्ट्स डेवलप किए गए थे। बाद में इसे बंद कर दिया गया था, लेकिन 2023 में AI एक्सपेरिमेंट के लिए इसे फिर से शुरू किया गया। आइए जानते हैं कुछ टूल्स के बारे में।
Firebase Studio से 5 मिनट में अपनी वेबसाइट फ्री में बनाएं, Google Flow से एनिमेशन वीडियो बनाएं
Producer AI: अब AI की मदद से म्यूज़िक बनाना मुमकिन है
- ये टूल टेक्स्ट से पूरा गाना बना सकता है।
- ये टूल Google DeepMind के हाई-फिडेलिटी म्यूजिक मॉडल पर बेस्ड है।
- उदाहरण: लिखें, 'मेरा नाम साकेत है, मेरे नाम पर एक गाना बनाओ।' इस प्रॉम्प्ट पर, AI आपके लिए पूरा म्यूजिक तैयार कर देगा।
- इस्तेमाल कैसे करें: producer.ai पर जाएं।
Google Flow: बिना कैमरे के सिनेमैटिक सीन बनाएं, एनिमेशन बनाएं
- ये प्रोफेशनल दिखने वाले वीडियो सीन बना सकता है। कैमरे की मूवमेंट और शॉट्स कंट्रोल में रहते हैं।
- ये Veo 3 वीडियो मॉडल पर बेस्ड है।
- उदाहरण: आजकल सोशल मीडिया पर एनिमेटेड वीडियो काफी ट्रेंड कर रहे हैं। चाहे पढ़ाई के लिए हों या मनोरंजन के लिए, यहां ऐसे वीडियो बनाना आसान है।
- इस्तेमाल कैसे करें: Google Labs में 'Flow' सर्च करें।
Talking Tours India: घर बैठे ऐतिहासिक जगहों की सैर करें
- ये Google Street View और एक AI गाइड का मिला-जुला रूप है।
- ये जगहों के इतिहास और महत्व के बारे में बताता है।
- ये वर्चुअल विजिट जैसा अनुभव देता है।
- उदाहरण: टूल पर जाएं और किसी भी जगह पर क्लिक करें। ये टूल उसकी कहानी बताता है।
- इस्तेमाल कैसे करें: 'Talking Tours India' पर जाएं और मैप पर कोई जगह चुनें।
Firebase Studio: एप बनाना अब सिर्फ डेवलपर का काम नहीं रहा
- ये एक क्लाउड-बेस्ड डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म है जहां आप सीधे ब्राउजर में ही एप्स बना सकते हैं। कोई सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। AI स्क्रीन, कोड और डेटाबेस तैयार करता है।
- बस लिखें, 'एक ऐसा एप बनाओ जहां लोग अपने परिवार के लिए एक प्राइवेट सोशल मीडिया बना सकें,' और AI आपके लिए वह एप बना देगा।
- डेवलपर्स को कोड, डेटाबेस और टेस्टिंग के लिए कई टूल्स इस्तेमाल करने पड़ते हैं, लेकिन यहां सब कुछ एक ही जगह पर है।
- कैसे इस्तेमाल करें: firebase.studio खोलें। प्रॉम्प्ट डालें और एप बनाएं।
Little Language Sessions: स्पेनिश से लेकर फ्रेंच तक, यहां नई भाषाएं सीखें
- कैमरे के जरिए चीजों को पहचानता है और उनके नाम बताता है।
- AI बोलचाल की भाषा (slang) का इस्तेमाल करके बातचीत की प्रैक्टिस करवाता है।
- उदाहरण: फोन को किसी भी चीज की तरफ करें। AI उस चीज का नाम आपकी चुनी हुई भाषा में बताएगा। ये असल दुनिया के उदाहरणों के जरिए सिखाता है।
- कहां इस्तेमाल करें: 'Little Language Lessons' पर जाएं। ऑब्जेक्ट को स्कैन करें।
Moving Scripts: संस्कृत लिपि को समझना आसान बनाता है
- ये एक AI-बेस्ड विज़ुअल टूल है जो देवनागरी अक्षरों की बनावट समझाता है।
- ये दिखाता है कि अक्षर एक-एक स्ट्रोक से कैसे बनते हैं।
- ये आकार और बनावट के पीछे का तर्क समझाता है।
- उदाहरण: 'ॐ' लिखते समय, हर लाइन का बहाव और मतलब दिखाया जाता है। ये इसी तरह से जानकारी देता है।
- कैसे इस्तेमाल करें: 'Moving Scripts' खोजें।
Learn Your Way: मुश्किल विषयों को क्विज गेम्स के जरिए पढ़ने का ऑप्शन देता है
- ये AI टूल किसी भी मुश्किल विषय को आपकी समझ के हिसाब से बदल देता है। जिस विषय या डॉक्यूमेंट को आप समझना चाहते हैं, उसे पेस्ट या अपलोड करें।
- टूल को बताएं कि आप किस फॉर्मेट में समझना चाहते हैं, चाहे वह क्विज हो या कोई गेम।
- कैसे इस्तेमाल करें: Google Labs में 'Learn Your Way' टाइप करें और इसे इस्तेमाल करें।
