विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Apple और Google के इन फोन से पिक्चर क्लिक करना है बेहद मजेदार, डीएसएलआर के बिना भी हर मोमेंट बनाते हैं शानदार

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Sun, 05 Mar 2023 04:14 PM (IST)

Good Camera Smartphone होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में हर किसी को अपनी तस्वीर रंगारंग अंदाज में खिंचवाने की ...और पढ़ें

Good Camera Smartphone And iPhone 14 Pro Max Samsung Galaxy S23 Ultra 5G, Pic Courtesy- amazon
Good Camera Smartphone And iPhone 14 Pro Max Samsung Galaxy S23 Ultra 5G, Pic Courtesy- amazon

नई दिल्ली, टेक डेस्क। मार्केट में अलग- अलग ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्मार्टफोन पेश किए जाते हैं। कुछ यूजर्स को ज्यादा लंबी चलने वाली बैटरी वाले फोन भाते हैं तो कुछ लोग कैमरा पर ध्यान देते हैं। हालांकि, अपने हर मोमेंट को यादगार बनाने के लिए एक अच्छे कैमरा वाला फोन हर किसी की जरूरत होता है।

कैमरा के नाम पर एप्पल और गूगल जैसी कंपनियों के डिवाइस ही मार्केट में यूजर की पसंद बनते हैं। अगर आप भी बढ़िया पिक्चर क्वालिटी वाला फोन तलाश रहे हैं तो ये आर्टिकल आपका दिन बना सकता है। हम यहां कुछ बढ़िया डिवाइस के बारे में बता रहे हैं, जिनसे शानदार पिक्चर क्लिक की जा सकती है-

iPhone 14 Pro Max

अच्छी पिक्चर क्लिक करने की बात हो और एप्पल के iPhone 14 Pro Max का नाम ना आए, ऐसा भला कैसे हो सकता है। iPhone 14 Pro Max यूजर्स को लुभाने के लिए 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आता है। iPhone 14 Pro Max ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।

बाकी के दो कैमरे 12 मेगापिक्सल के मिलते हैं। jaw dropping cropping के लिए आईफोन के इस मॉडल में 4x तक का रेजोल्यूशन मिलता है। इसके अलावा डिवाइस में वीडियो बनाना भी खास फीचर की मदद से आसान है। आईफोन का ये मॉडल स्मूद, हैंडहेल्ड वीडियो के लिए एक्शन मोड फीचर के साथ आता है।

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए नए लाइनअप S23 को पेश किया है। सैमसंग के प्रीमियम फोन में यूजर को आईफोन जैसा फील मिलता है। Samsung Galaxy S23 Ultra 5G अच्छी पिक्चर क्लिक करने के लिए Nightography Pro-Grade कैमरा सेटअप मिलता है।

इस फीचर की मदद से रात के समय भी अच्छी पिक्चर क्लिक की जाती है। कंपनी फोन में एआई बूस्टेड 12-मेगापिक्ल नाइट सेल्फी का फीचर पेश करती है। इसके अलावा फोन में 200 मेगापिक्सल के साथ हाई-रेजोल्यूशन वाला कैमरा मिलता है।

Pixel 7 Pro

टेक कंपनी गूगल अपने यूजर्स के लिए Pixel 7 Pro को शानदार पिक्चर के लिए पेश करती है। गूगल का यह डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।

फोन में 5x टेलीफोटो लेंस मिलता है। कंपनी फोन में अल्ट्रावाइड लेंस को ऑटोफोकस फीचर के साथ पेश करती है। गूगल का यह फोन दूर से हाई-क्वालिटी पिक्चर क्लिक करने के लिए 30x Super Res Zoom फीचर के साथ आता है।