विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्मार्ट टीवी से लेकर डैशकैम और एडवांस वाई-फाई राउटर की कर सकते हैं खरीदारी, फेस्टिव सेल में मिलेंगे दमदार ऑफर

By Santosh AnandEdited By: Subhash Gariya
Published: Wed, 07 Oct 2026 04:15 PM (IST)

अगर आप फेस्टिव सेल में कुछ उपयोगी और किफायती गैजेट खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां हम आपके ...और पढ़ें

फेस्टिव सेल में घर और ऑफिस के लिए खरीदें ये 7 उपयोगी गैजेट्स

फेस्टिव सेल में घर और ऑफिस के लिए खरीदें ये 7 उपयोगी गैजेट्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान अलग-अलग इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स पर कई तरह के ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में घर या आफिस के लिए कुछ नया खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। हालांकि किसी भी गैजेट को खरीदने से पहले सिर्फ उसकी कीमत ही नहीं, बल्कि उसमें मिलने वाले फीचर्स और जरूरत पर भी ध्यान देना जरूरी है।

फेस्टिव सेल के दौरान स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, माउस, कीबोर्ड, राउटर, सिक्योरिटी कैमरा और डैशकैम जैसे कई गैजेट्स पर अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। इनमें से कुछ गैजेट्स मनोरंजन के लिए उपयोगी हैं, तो कुछ काम को आसान बनाने के साथ घर की सुरक्षा और इंटरनेट कनेक्टिविटी में भी मदद कर सकते हैं।

स्मार्ट टीवी

फेस्टिव सीजन के दौरान स्मार्ट टीवी की खरीदारी भी लोग खूब करते हैं। अगर आप भी घर के लिए बड़ा और फीचर से भरपूर स्मार्ट टीवी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो सोनी ब्राविया 3 सीरीज का 55 इंच मॉडल एक विकल्प हो सकता है। इसमें 4के अल्ट्रा एचडी रिजोल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजोल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है। टीवी में 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ एचडीआर10, एचएलजी और डाल्बी विजन जैसे फॉर्मेट का सपोर्ट भी है। बेहतर तस्वीर के लिए आपको 4के एचडीआर प्रोसेसर एक्स1, ट्रिलुमिनोस प्रो और 4के एक्स-रियलिटी प्रो जैसी तकनीक मिलती है।

कनेक्टिविटी के लिए टीवी में चार एचडीएमआइ और दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। इसमें 20 वॉट का दो-चैनल बास रिफ्लेक्स साउंड सिस्टम है, जो डॉल्बी एटमास को सपोर्ट करता है। यह गूगल टीवी पर चलता है और इसमें गूगल असिस्टेंट, क्रोमकास्ट बिल्ट-इन, वाचलिस्ट, एप्पल एयरप्ले, एपल होमकिट और एलेक्सा सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। गेमिंग के लिए गेम मेन्यू, आटो लो लेटेंसी मोड और ईएआरसी सपोर्ट भी दिया गया है। इसे 75 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर के बाद कीमत और कम हो जाएगी।

लैपटॉप

लैपटॉप खरीदने का भी यह एक अच्छा समय होता है। आप चाहें, तो एपल का 13 इंच मैकबुक नियो उपयोगी हो सकता है। इसमें कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ बेहतर परफार्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें ए18 प्रो चिप दी गई है, जिसे एआइ और एपल इंटेलिजेंस जैसे फीचर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। लैपटॉप में 8 जीबी यूनिफाइड मेमोरी और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज मिलता है। इसमें 33.02 सेंटीमीटर यानी 13 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दिया गया है।

स्क्रीन का रिजोल्यूशन 2408x1506 पिक्सल है और यह 500 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले में एक अरब रंगों का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोटो और वीडियो ज्यादा बेहतर दिखाई देते हैं। वीडियो कॉल के लिए 1080पी फेसटाइम एचडी कैमरा दिया गया है, जबकि टच आईडी से लैपटॉप को सुरक्षित तरीके से अनलॉक किया जा सकता है। एल्युमिनियम बॉडी वाला यह लैपटॉप सिल्वर, ब्लश, साइट्रस और इंडिगो जैसे कलर में उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 16 घंटे तक चल सकती है। यह आपको 88 हजार रुपये से कम की कीमत में मिल जाएगा।

वायरलेस माउस

अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर पर लंबे समय तक काम करते हैं, तो अच्छा माउस आपके काम को काफी आसान बना सकता है। लेनोवो योगा प्रो भी एक ऐसा ही माउस है। इसमें छह बटन दिए गए हैं, जिन्हें जरूरत के अनुसार प्रोग्राम किया जा सकता है। इसका डायनेमिक स्क्रॉल व्हील लंबे डॉक्यूमेंट या वेब पेज को तेजी से स्क्रॉल करने में मदद करता है। अच्छी बात है कि यह माउस एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है, जिससे लैपटॉप और दूसरे डिवाइस के बीच स्विच करना आसान रहता है। इसमें ब्लू ऑप्टिकल सेंसर दिया गया है और चलते-फिरते डीपीआई बदलने की सुविधा भी मिलती है।

कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी और ब्लूटूथ 5.0/5.1 का सपोर्ट मिलता है। इसमें रिचार्जेबल बैटरी दी गई है, इसलिए बार-बार बैटरी बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है। दाएं हाथ से उपयोग करने वालों को ध्यान में रखकर इसका डिजाइन तैयार किया गया है। यह टाइडल टील कलर में आता है और कंपनी इसकी तीन साल की वारंटी देती है। यह 3000 रुपये से कम की कीमत में उपलब्ध है।

वायरलेस कीबोर्ड

वर्क फ्रॉम होम, आफिस या पढ़ाई के लिए अगर आप वायरलेस कीबोर्ड की तलाश में हैं, तो एचपी के160 एक उपयोगी विकल्प हो सकता है। यह कीबोर्ड वायरलेस यूएसबी डोंगल के साथ आता है और इसे कनेक्ट करने के लिए अलग से किसी जटिल सेटअप की जरूरत नहीं पड़ती है। डोंगल को कंप्यूटर में लगाकर इसे उपयोग किया जा सकता है। कीबोर्ड में टाइपिंग के लिए एर्गोनोमिक डिजाइन है। इसमें 12 एफएन शार्टकट की भी मिलती हैं, जिनकी मदद से रोजमर्रा के कई काम जल्दी किए जा सकते हैं। इसका चिकलेट स्टाइल डिजाइन टाइपिंग को आसान बनाने के साथ कीबोर्ड को साफ-सुथरा लुक देता है। यह विंडोज एक्सपी और विंडोज विस्टा जैसे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ भी काम करता है। एचपी इस कीबोर्ड के साथ तीन साल की वारंटी देती है। इसे आप 1000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।

वाई-फाई राउटर

घर में इंटरनेट की स्पीड और कवरेज बेहतर रखने के लिए एक अच्छा राउटर काफी जरूरी है। टीपी-लिंक एन300 वायरलेस राउटर में 300 एमबीपीएस तक की वायरलेस स्पीड मिलती है। इसमें तीन 5 डीबीआइ हाइ-गेन एंटीना दिए गए हैं, जो वायरलेस सिग्नल की कवरेज बेहतर करने में मदद करते हैं। राउटर में आइपीवी6 सपोर्ट के साथ एक्सेस प्वाइंट, रिपीटर और डब्ल्यूआइएसपी जैसे अलग-अलग मोड मिलते हैं।

अच्छी बात है कि पैरेंटल कंट्रोल की मदद से बच्चों के इंटरनेट उपयोग को नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं गेस्ट नेटवर्क फीचर के जरिए मेहमानों के लिए अलग नेटवर्क बनाया जा सकता है। इसमें डब्ल्यूपीएस और बैंडविड्थ कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। टीपी-लिंक टेदर एप के जरिए मोबाइल से राउटर को सेटअप और मैनेज किया जा सकता है। यह राउटर 1300 रुपये से कम में उपलब्ध है।

स्मार्ट वाई-फाई सीसीटीवी कैमरा

घर, दुकान या आफिस की निगरानी के लिए स्मार्ट सीसीटीवी कैमरा आज के समय में काफी जरूरी गैजेट बन गया है। सीपी प्लस 4एमपी क्वॉड एचडी स्मार्ट वाइ-फाइ सीसीटीवी कैमरा में 4 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है और यह 2560x1440 पिक्सल रिजोल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। कैमरा 360 डिग्री तक घूम सकता है, जबकि 59 डिग्री तक झुक सकता है। इसकी मदद से कमरे के बड़े हिस्से पर नजर रखी जा सकती है। रात में निगरानी के लिए इसमें 15 मीटर तक की इंफ्रारेड नाइट विजन सुविधा दी गई है।

कैमरा इंसान, आवाज और मूवमेंट का पता लगा सकता है और मूवमेंट को ट्रैक भी कर सकता है। साथ ही, किसी गतिविधि का पता चलने पर फोन पर पुश नोटिफिकेशन भेजने की सुविधा भी है। इसमें प्राइवेसी मोड भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर कैमरे की निगरानी बंद की जा सकती है। कैमरे में माइक्रोफोन और स्पीकर दिए गए हैं, जिससे व्यू एंड टाक फीचर के जरिए सामने मौजूद व्यक्ति से बात की जा सकती है। वीडियो को बेहतर तरीके से स्टोर करने के लिए एच.265 कंप्रेशन का उपयोग किया गया है। कैमरे को ईजीकैम प्लस एप के जरिए मोबाइल से देखा और नियंत्रित किया जा सकता है। यह 2800 रुपये से कम की कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

डैशकैम

कार में सफर करने वालों के लिए डैशकैम उपयोगी गैजेट है। क्यूबो डैशकैम प्रो एक्स 2026 एडिशन सड़क पर होने वाली घटनाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए बनाया गया है। इसमें तीन मेगापिक्सल सेंसर के साथ फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन में 30 फ्रेम प्रति सेकंड की रिकॉर्डिंग की सुविधा है। इसमें 120 डिग्री अल्ट्रा-वाइड व्यू मिलता है, जिससे कार के सामने सड़क का बड़ा हिस्सा रिकॉर्ड किया जा सकता है। कैमरे में नाइटपल्स विजन, 3डी डीएनआर और डब्ल्यूडीआर जैसी तकनीकें दी गई हैं, जो अलग-अलग रोशनी की स्थिति में वीडियो क्वालिटी बेहतर करने में मदद करती हैं।

इसमें लूप रिकॉर्डिंग की सुविधा है यानी स्टोरेज भरने पर पुरानी रिकॉर्डिंग को हटाकर नई रिकॉर्डिंग सेव की जा सकती है। किसी दुर्घटना या महत्वपूर्ण घटना के दौरान रिकॉर्ड हुई फाइल को सुरक्षित रखने की सुविधा भी मिलती है। डैशकैम में सुपरकैपेसिटर दिया गया है। वहीं इसका माउंट 360 डिग्री घूमने और अलग होने वाला है। इसमें केबिन कैमरा, बिल्ट-इन वाइ-फाइ और माइक्रोफोन भी दिया गया है। आपको इसमें एक टीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। वहीं आप क्यूबो प्रो एप के जरिए एंड्रायड और आईफोन से कैमरे को कनेक्ट कर रिकॉर्डिंग देख और मैनेज कर सकते हैं। यह डिवाइस 3500 रुपये से कम में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- मानसून में फोन और लैपटॉप जैसे गैजेट्स को पानी और नमी से कैसे बचाएं, चेक करें जरूरी टिप्स