Move to Jagran APP

महंगा न पड़ जाए Free Wi-Fi का लालच, एक झटके में खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

लोगों को अगर Wi-Fi फ्री में मिल जाता है तो वो बेहद खुश हो जाते हैं। लेकिन कई बार फ्री Wi-Fi के चक्कर में लोग साइबर अपराधियों का शिकार बन जाते हैं। जिस कारण लोग सालों से कमाई अपनी जमा पूंजी को एक झटके में खो बैठते हैं।

By Kritarth SardanaEdited By: Published: Tue, 20 Dec 2022 11:42 AM (IST)Updated: Tue, 20 Dec 2022 11:42 AM (IST)
महंगा न पड़ जाए Free Wi-Fi का लालच, एक झटके में खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट
Free WiFi photo credit - Jagran file photo

नई दिल्ली, कृतार्थ सरदाना। लोग अक्सर फ्री की चीजों के पीछे भागते हैं। फ्री का लॉलीपॉप देकर कुछ राजनीतिक पार्टियां सत्ता में आ कर सालों तक राज कर जाती है। जब बात इंटरनेट की हो तो वैसे तो सबके पास ठीक ठाक डेटा प्लान होते हैं, लेकिन जब Wi-Fi फ्री मिलने लगे तो कई लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता।

loksabha election banner

खासतौर पर जब फोन में नेटवर्क या तो आता नहीं या स्पीड बहुत स्लो होती है उस समय लोग सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध WiFi का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। लेकिन फ्री wifi के चक्कर में कई बार लोगों का बैंक अकाउंट तक खाली हो जाता है।

Free WiFi कितना सुरक्षित है?

अगर आप अपने घर में Wi-Fi इस्तेमाल कर रहे हैं तो वो बेहद सुरक्षित है। इसके साथ ही अगर आप किसी भी रिश्तेदार, मित्र या जान पहचान वाले के घर में जाकर उसका Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तब भी वो सुरक्षित है। लेकिन जब बात पब्लिक Wi-Fi की आती है तो इसे पूरी तरह सुरक्षित नहीं कहा जा सकता। बाज़ार, मॉल, पार्क या किसी भी अन्य स्थान पर सार्वजनिक वाई फाई हमेशा सुरक्षित नहीं रहता।

हैकर्स का होता है अड्डा

सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध Wi-fi को अक्सर हैकर्स अपना अड्डा बना लेते हैं। किसी भी स्थान पर उपलब्ध वाईफाई को लोग बड़े स्तर पर इस्तेमाल करते हैं। ज्यादा यूजर्स होने के कारण हैकर्स के पास भी ज्यादा मौका होता है, लोगों के फोन पर सेंध लगाकर इनके बैंक अकाउंट खाली करने का। बैंक के साथ वो यूजर्स का डेटा भी चुराने का प्रयास करते हैं।

यहां आपको यह भी बता दें कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर मिलने वाला फ्री वाई फाई को कोई ना कोई कंपनी ही प्रदान करती है। ऐसे में जब आप उस वाई फाई को इस्तेमाल करने के लिए अपना पंजीकरण (registration) करते हैं तो तभी आपका नंबर,मेल आदि उस कंपनी के पास जाता है। अब इस जानकारी को कंपनी आगे बाज़ार में बेच भी सकती है। ऐसे में साइबर अपराधी इस जानकारी का दुरुपयोग भी कर सकते हैं।

बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

सार्वजनिक स्थानों पर मिलने वाले फ्री वाई फाई का इस्तेमाल करते हुए अक्सर लोग डिजिटल लेन देन भी शुरू कर देते हैं। लेकिन यही उनके लिए सेल्फ गोल बन जाता है। दरअसल हैकर्स इसी चीज़ का इंतज़ार कर रहे होते हैं, कि लोग आए और अपने उस wifi का इस्तेमाल कर अपने फोन से लेन देन शुरू करें ताकि वो उन्हें अपना शिकार कर सकें। लोग अक्सर अपने फोन का रिचार्ज, बिजली-पानी का बिल, किसी को पेमेंट करना आदि काम उस वाई फाई पर कर देते हैं। इसी दौरान हैकर्स उन्हें चूना लगा कर, उनका बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं।

क्या सावधानी रखें

  • सबसे पहले तो फ्री वाई फाई को इस्तेमाल करते हुए उसके नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।
  • डिजिटल लेन देन ना ही करें तो बेहतर है क्योंकि इससे उन्हें आपके बैंक खातें तक पहुँचने में और भी आसानी हो जाती है।
  • इसके साथ ही लंबे समय तक फ्री में मिलने वाले वाई फाई का इस्तेमाल ना करें क्योंकि इससे खतरा ज्यादा बढ़ सकता है।                                                                                                                      

यह भी पढ़ें- Netflix, Amazon Prime और Hotstar ऐसे देखें फ्री में, फिर ना कहना बताया नहीं 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.