विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Black Friday sale: स्मार्टफोन की बहार! 15000 से लेकर 30000 रुपये तक के इन डिवाइस पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Thu, 23 Nov 2023 04:03 PM (IST)

अगर आप नया फोन खरीदना चाहते हैं और आपका बजट 15000 से 30000 रुपये के बीच है तो आपके लिए ...और पढ़ें

Black Friday sale: स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Black Friday sale: स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कई स्मार्टफोन कंपनी ब्लैक फ्राइडे सेल के तहत अपने डिवाइस पर भारी डिस्काउंट दे रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक रिटेलर Croma भी अपनी वेबसाइट पर बंपर डिस्काउंट दे रहा है। इस लिस्ट में सैमसंग, वनप्लस, वीवो और Redmi जैसे ब्रांड शामिल है।

इन स्मार्टफोन की कीमत 15000 से लेकर 40000 रुपये के बीच है। आज हम आपको बताएंगे कि इन स्मार्टफोन पर क्या ऑफर्स और डिस्काउंट मिलते हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 12 5G

  • Croma पर इस डिवाइस पर आपको 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये हो गया है।
  • फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन 4 जेन 1 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 4GB रैम और 128 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
  • इस फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा 13MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
  • इस डिवाइस में आपको 5000mAh की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें - IRCTC Down: ठप पड़ी रेलवे की e-ticket बुकिंग वेबसाइट, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

Samsung Galaxy A14 5G

  • इस फोन के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 1500 रुपये के डिस्काउंट के बाद 17,999 रुपये रह जाएगी। इस फोन में आपको 6.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसे 90Hz रिफ्रेश रेट को जोड़ा गया है।
  • Samsung के इस फोन में आपको Exynos 1330 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 6GB रैम और 128GBस्टोरेज से जोड़ा गया है।
  • वहीं अगर कैमरा की बात करें को इस डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • इसमें आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है, जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

  • इस फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये रह गई , जिसपर आपको 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
  • इस फोन में आपको 6.72 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट को जोड़ा गया है।
  • इस फोन में आपको स्नैपड्रेगन 695 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज से जोड़ा गया है।
  • वहीं अगर कैमरा की बात करें को इस डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 108MP प्राइमरी कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • इसमें आपको 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है

Vivo V29e 5G

  • इसके 8GB + 128GB वेरिएंट पर आपको 2500 रुपये की डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 26,999 रुपये रह गई है।
  • इस फोन में आपको 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट को जोड़ा गया है।
  • इस फोन में आपको स्नैपड्रेगन 695 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज से जोड़ा गया है।
  • कैमरा की बात करें को इस डिवाइस में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64MP प्राइमरी कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • इसमें आपको 44W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है

यह भी पढ़ें - Oppo Reno 11 Series: 50MP कैमरा और 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुए दो नए फोन, चेक करें खूबियां