Move to Jagran APP

Coronavirus Lockdown: इस तरह ऑनलाइन अप्लाई करें e-Pass, जानें स्टेप बाय स्टेप गाइड

अगर आप दिल्ली से हैं तो सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप इस e-Pass के लिए अप्लाई कर सकते हैं। फोटो साभार Pixabay

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sun, 12 Apr 2020 10:12 AM (IST)Updated: Sun, 12 Apr 2020 10:12 AM (IST)
Coronavirus Lockdown: इस तरह ऑनलाइन अप्लाई करें e-Pass, जानें स्टेप बाय स्टेप गाइड
Coronavirus Lockdown: इस तरह ऑनलाइन अप्लाई करें e-Pass, जानें स्टेप बाय स्टेप गाइड

नई दिल्ली, टेक डेस्क। देशभर में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन हो गया है। इस दौरान लोगों को घर पर रहना पड़ रहा है। कुछ लोगों को वर्क फ्रॉम होम दिया गया है तो कुछ को काम पर जाना पड़ रहा है क्योंकि लॉकडाउन में ग्रॉसरी, मेडिकल स्टोर, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, टेलिकम्युनिकेशन सर्विसेज को बंद नहीं किया गया है। जो लोग इन जगहों पर काम करते हैं उन्हें बाहर जाने के लिए एक वैध पास दिखाना पड़ रहा है। अगर आप दिल्ली से हैं तो सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप इस पास के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, यहां बताया गया है कि e-Pass केवल उन्हें लोगों को दिया जाएगा जो आवश्यक सेवाओं जैसे मैन्यूफैक्चरिंग, ट्रांसपोर्ट, स्टोरेज और शॉप्स से संबंधित हैं लेकिन इनके पास सरकारी या प्राइवेट आईडी नहीं है।

loksabha election banner

वहीं, यहां से सिर्फ e-Pass ही नहीं बल्कि, अगर किसी को खाना चाहिए, राशन चाहिए, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के लिए 5,000 रुपये का कंपंशेसन और पेंशन अमाउंट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। दिल्ली सरकार के पोर्टल पर जाकर इन सर्विसेज का लाभ उठाया जा सकता है।

इस तरह करें e-Pass अप्लाई:

1. इसके लिए सबसे पहले आपको https://delhi.gov.in/ पर जाना होगा। यहां आपको Click Here to Apply for ePass का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक कर दें।

2. इसके बाद आपको अपनी भाषा का चुनाव करना होगा।

3. इसके बाद दिए गए विकल्पों में से e-pass for travel during curfew का विकल्प चुनें और Submit पर क्लिक कर दें।

4. अब आपको अपना कॉन्टेक्ट नंबर, नाम, ऑफिस एड्रेस, सर्विस टाइप, तारीख, आपको कितनी अवधि के लिए पास चाहिए और डिस्ट्रिक्ट जैसी जानकारी भरनी होंगी। साथ ही आपको अपना आईडी प्रूफ भी अपलोड करना होगा। इसके अलावा विजिटिंग कार्ड, बिजनेस या शॉप लाइसेंस की कॉपी भी अपलोड करनी होगी।

 

5. उपरोक्त सभी जानकारी भरने के बाद Submit पर क्लिक कर दें।

e-Pass स्टेटस को इस तरह करें ट्रैक:

1. इसके लिए सबसे पहले आपको https://delhi.gov.in/ पर जाना होगा। यहां आपको Click Here to Apply for ePass का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक कर दें।

2. इसके बाद आपको अपनी भाषा का चुनाव करना होगा।

3. इसके बाद दिए गए विकल्पों में से e-pass for travel during curfew का विकल्प चुनें और Submit पर क्लिक कर दें।

4. यहां आपको सबसे ऊपर Check status का विकल्प मिलेगा। इसमें आपको ePass अप्लाई करने के दौरान एक 7 अंकों की ID मिली होगी उसे एंटर कर दें।

5. इसके बाद दोबारा Check status पर क्लिक कर दें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.