BSNL का धमाकेदार ऑफर, सिर्फ ₹1 में पाएं 24 दिन की वैलिडिटी; डेली 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने नए ग्राहकों के लिए सिर्फ 1 रुपये वाला FRC (First Recharge Coupon) प्लान वापस ला दिया है। आइए जानते हैं इसके बेनिफिट्स।

सिर्फ 1 रुपये में 24 दिनों का रिचार्ज। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) अपने 1 रुपये वाले प्लान को वापस लेकर आई है। ये प्लान अब देश के सभी टेलीकॉम सर्कल्स में यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। BSNL का 1 रुपये वाला यह ऑफर सिर्फ नए कस्टमर्स के लिए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पैक को FRC (First Recharge Coupon) कहा जाता है। ये FRC प्लान यूजर्स को बहुत ही कम खर्च में सिम की वैलिडिटी देता है और नए सिम कार्ड के साथ यूजर को यही पहला रिचार्ज कराना होता है। BSNL का कोई भी पुराना या मौजूदा ग्राहक इस प्रीपेड प्लान का फायदा नहीं उठा पाएगा।
ये 1 रुपये वाला प्लान पहले भी उपलब्ध था, हालांकि इसे कुछ समय के लिए हटा दिया गया था। अब ये वापस आ गया है, लेकिन थोड़े कम बेनिफिट्स के साथ। BSNL का इस 1 रुपये वाले प्लान को लाने का मकसद नए ग्राहकों को तेजी से जोड़ना है, क्योंकि इतने कम खर्च में लोग आसानी से सिम ले लेते हैं। अगर ग्राहक बाद में किसी दूसरे प्लान से रिचार्ज कराता है, तो वह कंपनी के साथ लंबे समय के लिए जुड़ जाता है। आइए BSNL के इस 1 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं।

BSNL के 1 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स
BSNL के 1 रुपये वाले प्लान में अब पुराने 30 दिनों के बजाय 24 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा, इसमें पहले मिलने वाले 2GB डेटा के बजाय अब डेली 1GB डेटा दिया जा रहा है। यानी इस प्लान में कुल डेटा बेनिफिट 60GB से घटकर 24GB रह गया है। SMS बेनिफिट्स पहले की तरह ही डेली 100 SMS हैं और पहले की तरह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी शामिल है।
भले ही इस FRC के फायदे पहले से थोड़े कम हो गए हैं, लेकिन जो भी व्यक्ति BSNL का नेटवर्क और सर्विस ट्राई करना चाहता है, उसके लिए ये अभी भी एक पैसा वसूल डील है। अगर आपको सर्विस पसंद नहीं आती है, तो आप कभी भी सिम कार्ड डीएक्टिवेट करा सकते हैं।
