विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jio Recharge Plan: 300 रुपये से कम में आते हैं 5 रिचार्ज प्लान, फ्री-कॉलिंग और डेटा जैसे बेनिफिट

Published: Tue, 30 Jul 2024 08:00 PM (IST)

डेटा और फ्री कॉलिंग की जरूरत के लिए किसी सस्ते रिचार्ज प्लान को खोज रहे हैं और जियो यूजर हैं ...और पढ़ें

Jio Recharge Plan: 300 रुपये से कम वाले जियो के प्रीपेड रिचार्ज प्लान
Jio Recharge Plan: 300 रुपये से कम वाले जियो के प्रीपेड रिचार्ज प्लान

HighLights

  1. डेटा- फ्री कॉलिंग के लिए जियो का सबसे सस्ता प्लान 199 रुपये में आता है।
  2. 199 रुपये वाला जियो रिचार्ज प्लान 18 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इस महीने की शुरुआत के साथ ही मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ गई हैं। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतें 25 प्रतिशत तक बढ़ाई हैं। ऐसे में अगर आप भी एक सस्ता मोबाइल रिचार्ज प्लान खोज रहे हैं और जियो यूजर हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होने वाली है। जियो मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ाने के बाद 300 रुपये से कम में भी रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है। 300 रुपये से कम कीमत पर भी फ्री-कॉलिंग और डेटा जैसे बेनिफिट पाए जा सकते हैं। मौजूदा समय में जियो अपने प्रीपेड यूजर्स को 300 रुपये से कम में पूरे 5 रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है। इन सभी प्लान में यूजर्स के फ्री-अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा और एसएमएस जैसे बेनिफिट मिलते हैं। इस आर्टिकल में इन पांच प्लान की सारी डिटेल्स दे रहे हैं। आप अपनी जरूरत और सुविधा के मुताबिक, अपने लिए एक बेस्ट प्लान चुन सकते हैं-

300 रुपये से कम जियो के पांच दमदार रिचार्ज प्लान

199 रुपये वाला प्लान 

  • पैक वैलिडिटी- 18 Days
  • डेटा- 27GB, 1.5 GB/day
  • कॉलिंग- अनलिमिटेड
  • SMS- 100 SMS/Day
  • सब्सक्रिप्शन-JioTV, JioCinema, JioCloud

209 रुपये वाला प्लान

  • पैक वैलिडिटी- 22 Days
  • डेटा- 22GB, 1GB/day
  • कॉलिंग- अनलिमिटेड
  • SMS- 100 SMS/Day
  • सब्सक्रिप्शन-JioTV, JioCinema, JioCloud

239 रुपये वाला प्लान

  • पैक वैलिडिटी- 22 Days
  • डेटा- 33GB, 1.5 GB/day
  • कॉलिंग- अनलिमिटेड
  • SMS- 100 SMS/Day
  • सब्सक्रिप्शन-JioTV, JioCinema, JioCloud

ये भी पढ़ेंः Jio vs Airtel: 200 रुपये से कम में आते हैं जियो-एयरटेल के सबसे सस्ते प्लान, फ्री-कॉलिंग और डेटा जैसे बेनेफिट

249 रुपये वाला प्लान

  • पैक वैलिडिटी- 28 Days
  • डेटा- 28GB, 1GB/day
  • कॉलिंग- अनलिमिटेड
  • SMS- 100 SMS/Day
  • सब्सक्रिप्शन-JioTV, JioCinema, JioCloud

299 रुपये वाला प्लान

  • पैक वैलिडिटी- 28 Days
  • डेटा- 42GB, 1.5 GB/day
  • कॉलिंग- अनलिमिटेड
  • SMS- 100 SMS/Day
  • सब्सक्रिप्शन-JioTV, JioCinema, JioCloud

ये भी पढ़ेंः Jio Recharge Plan: रोजाना 9 रुपये से कम खर्च में फ्री-कॉलिंग और डेटा का मजा, पूरे महीने चलेगा सस्ता प्लान