व्हाट्सएप ने एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए रोल आउट किये नये अपडेट्स
Whatsapp एडमिन के कंट्रोल में आया व्हाट्सएप ग्रुप, ये हैं नए फीचर
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। व्हाट्सएप ग्रुप्स व्हाट्सएप की ग्रोथ के प्रमुख कारणों में से एक है। शायद यही कारण है की कंपनी एप में ग्रुप से सम्बंधित अपडेट्स लेकर आ रही है। नई अपडेट्स के अंतर्गत यूजर्स को अब आसानी से अपने Mention को आसानी से देख पाएंगे। इसका मतलब यह है की यूजर्स आसानी से देख पाएंगे की उनकी अनुपस्तिथि में क्या-क्या हुआ है।
ग्रुप एडमिन को मिली पॉवर: व्हाट्सएप में रोल आउट हुए नए अपडेट के अंतर्गत ग्रुप एडमिन को अब और पॉवर मिलेगी। एडमिन ग्रुप को लेकर रूल्स बना पाएंगे। एडमिन यह भी तय कर पाएंगे की ग्रुप में मौजूद यूजर्स आइकन बदलने से लेकर डिस्क्रिप्शन लिखने तक ग्रुप में कितनी भागीदारी रखेंगे।
ग्रुप चैट का अनुभव होगा बेहतर: इसी के साथ ग्रुप मैसेजेज को चेक करने का एक आसान तरीका भी दिया जा रहा है। चैट विंडो में '@' विकल्प का इस्तेमाल करके ग्रुप मैसेजेज को चेक किया जा सकेगा। इसी के साथ यूजर्स को ग्रुप इन्फो पेज पर सर्च का विकल्प भी मिलेगा। इससे यूजर्स ग्रुप में किसी भी मेंबर को ढूंढ सकते हैं।
जल्द आएगा यह नया फीचर: व्हाट्सएप ग्रुप्स में आने वाली इन आम अपडेट्स के अलावा एप में एक बदलाव और किया जा रहा है। अब तक व्हाट्सएप में ग्रुप से एग्जिट मारने के बाद भी मेंबर को बार-बार दोबारा जोड़ा जा सकता था। अभी इस फीचर के बारे में अधिक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन माना जा रहा है की आने वाले फीचर में यह सुविधा उपलब्ध होगी की एग्जिट हुए मेंबर को एक सीमा के बाद दोबारा ना जोड़ा जा सके। व्हाट्सएप लगातार एप को अपडेट कर रहा है और थोड़े-थोड़े समय में नई अपडेट्स लेकर आ रहा है। व्हाट्सएप में जल्दी ही ग्रुप वीडियो चैट फीचर और स्टीकर फीचर भी आने वाला है। ये सभी फीचर एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें:
फेसबुक ने डाटा चोरी के मामले में 200 एप्स को किया सस्पेंड, होगी जांच
ओप्पो Realme 1 स्मार्टफोन 8990 रुपये में लॉन्च, आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 से मुकाबला
फ्लिपकार्ट और अमेजन सेल में 30000 रुपये से कम में मिल रही स्मार्टफोन्स डील्स की लिस्ट
मोटोरोला मोटो G6 और G6 प्ले जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च, इस फोन से होगा मुकाबला
एयरटेल 149 रुपये में दे रही है 28GB 4G डाटा, जियो के 149 रुपये वाले प्लान से मुकाबला