व्हाट्सएप ने किए कई बड़े बदलाव, एंड्रॉयड और आईओएस दोनों वर्जन में जुड़े ये फीचर्स
व्हाट्सएप के ग्रुप डिस्क्रिप्शन और वॉयस टू वीडियो कॉल स्विच फीचर का इस तरह करें प्रयोग
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। फेसबुक अधिकृत व्हाट्सएप पिछले एक महीने से ग्रुप डिस्क्रिप्शन फीचर की बीटा टेस्टिंग कर रहा है। अब यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों वर्जन्स पर पब्लिक के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। जानते हैं इस नए फीचर का यूजर किस तरह प्रयोग कर पाएंगे और इसका इस्तेमाल क्या है:
क्या काम करेगा यह फीचर: इस नए फीचर के साथ कोई भी यूजर या ग्रुप एडमिन चैट ग्रुप में डिक्रिप्शन जोड़ सकता है। अब तक व्हाट्सएप ग्रुप में यूजर्स सिर्फ टाइटल डाल सकते थे। लेकिन अब ग्रुप के उद्देश्य के बारे में भी विस्तार से लिखा जा सकता है।
इस तरह करें ग्रुप डिस्क्रिप्शन फीचर का इस्तेमाल
- स्टेप 1: व्हाट्सएप ग्रुप ओपन कर के ग्रुप नेम इन्फो पर टैप करें।
- स्टेप 2: ग्रुप नेम के नीचे एड ग्रुप डिस्क्रिप्शन पर टैप करें।
- स्टेप 3: ओपन होने के बाद चैट ग्रुप के उद्देश्य या उसकी डिस्क्रिप्शन के बारे में जो भी लिखना चाहते हैं, लिख दें। (इसमें अधिकतम 512 करैक्टर की सीमा है)
इसके बाद आपके द्वारा दी गई ग्रुप डिस्क्रिप्शन सभी ग्रुप मेंबर्स देख पाएंगे।
इसी के साथ व्हाट्सएप ने क्विक वॉयस टू वीडियो स्विच फीचर भी पेश किया है। लेकिन फिलहाल यही सिर्फ एंड्रॉयड पर उपलब्ध है।
वॉयस टू वीडियो फीचर इस तरह करता है काम: इसे उदाहरण के जरिए समझते हैं, जैसे की- अगर कोई यूजर व्हाट्सएप पर पहले से ही ऑडियो कॉल पर है। उसी समय वीडियो कॉल आने पर यूजर्स नए कैमकॉर्डर आइकन के जरिए वॉयस से वीडियो कॉल पर स्विच कर सकते हैं। कैमकॉर्डर आइकन पर क्लिक करने पर दूसरे यूजर के पास नोटिफिकेशन जाएगी की क्या वो वीडियो कॉल पर स्विच करना चाहता है। यस सेलेक्ट करने पर व्हाट्सएप मैसेंजर अपने आप फ्रंट कैमरा ऑन कर देगा और दोनों यूजर्स वीडियो चैट कर पाएंगे। वीडियो से भी वॉयस कॉल पर इसी तरह स्विच किया जा सकेगा।
यह फीचर व्हाट्सएप के लेटेस्ट अपडेट में दिया गया है। यह फीचर फेसेज में रोल आउट किया जा रहा है तो हो सकता है की सभी को यह अपडेट मिलने में थोड़ा समय लगे।
व्हाट्सएप जल्द ही आईओएस डिवाइसेज के लिए भी समान फीचर लेकर आ सकता है।
पढ़ें:
SBI की Quick एप की मदद से अब एटीएम कर पाएंगे कंट्रोल, पढ़ें कैसे करेगा काम
खुशखबरी: मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी में अब सप्ताह नहीं, कुछ घंटे लगेंगे
व्हाट्सएप चैट के मैसेज पढ़ने के बाद भी नहीं चलेगा सामने वाले को पता, आजमाएं यह तरीका
सैमसंग गैलेक्सी S सीरीज 9900 रुपये की डाउन पेमेंट पर उपलब्ध, पढ़ें ऑफर और कम्पैरिजन
एलजी से लेकर हुवावे के ये स्मार्टफोन्स जल्द होने वाले हैं लॉन्च