Move to Jagran APP

Twitter ने किया खुलासा, भारतीय महिलाएं किन मुद्दों पर सबसे ज्यादा करती हैं बातें?

महिला दिवस के मौके पर Twitter ने भी एक सर्वे किया है और इस सर्वे में बताया गया है कि भारतीय महिलाएं अधिकतर किन मुद्दों पर बात करती हैं? इस सर्वे में महिलाओं के ट्वीट और मुद्दों पर लेकर अध्ययन किया गया है।

By Renu YadavEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 06:18 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 07:42 AM (IST)
Twitter ने किया खुलासा, भारतीय महिलाएं किन मुद्दों पर सबसे ज्यादा करती हैं बातें?
यह दैनिक जागरण की प्रतीकात्मक फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना आज हर किसी के लिए एक आम बात है। कोई मुद्दा या विषय उठाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सबसे आसान तरीका है। आजकल लोगों के बीच Twitter एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है जहां किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपनी बात रखने के साथ ही दूसरों के विचार भी जानने का मौका मिलता है। भारत की ही बात करें तो 1.75 करोड़ लोग Twitter का इस्तेमाल करते हैं और इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक पहले माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने भारतीय महिलाओं के ट्वीट और मुद्दों को लेकर एक सर्वे किया है।  

loksabha election banner

यह सर्वे Twitter India द्वारा किया गया है और इसमें 10 भारतीय शहरों की 700 महिलाएं शामिल हुई जिनके 5,22,992 ट्वीट का अध्ययन किया गया। इस सर्वे में जनवरी 2019 और फरवरी 2021 के बीच महिलाओं द्वारा किए गए ट्वीट शामिल हैं। सर्वे में यह जानने की कोशिश की गई है कि महिलाएं किन मुद्दों पर सबसे ज्यादा बात करती हैं। 

सामने आए सर्वे से पता चलता है कि भारतीय महिलाएं सबसे ज्यादा बातें अपने पैशन को लेकर बातें करती हैं। सर्वे के अनुसार 24.9 फीसदी महिलाएं पैशन पर बातें करती है और इसमें फैशन, बुक्स, ब्यूटी, इंटरटेनमेंट और फूड जैसे मुद्दे शामिल हैं। जबकि 24.8 फीसदी बातें करेंट अफेयर को लेकर की जाती हैं। वहीं सर्वे में यह भी खुलासा किया गया है कि महिलाएं सेलिब्रिटी मोमेंट के बारे में 14.5 फीसदी बातें करती है और इसमें सबसे खास बात यह है कि सेलिब्रिटी मोमेंट में चेन्नई टॉप पर है। सर्वे में पाया गया है कि सेलिब्रिटीज मोमेंट से संबंधित सबसे ज्यादा ट्वीट चेन्नई से होते हैं। 

इसके अलावा महिलाएं समाज के बारे में 11.7 फीसदी बातें करती हैं, जबकि सामाजिक बदलावों को लेकर 14.5 फीसदी ट्वीट करती हैं। समाज, सामाजिक बदलाव आदि को लेकर बंगलूरू सबसे ज्यादा ट्वीट करता है, जबकि गुवाहाटी की महिलाएं पैशन और करेंट अफेयर को लेकर सबसे अधिक ट्वीट करती हैं। सर्वे से यह भी पता चला कि 20.8 फीसदी महिलाएं ट्विटर पर देश-दुनिया की खबरों का अपडेट जानने के लिए लॉगिन करती हैं। इस मामले में गुवाहाटी और दिल्ली टॉप दो शहर हैं। इस कैटेगरी में #StudentExams, #COVID19 और #DelhiElections2020 जैसे हैशटैग टॉप पर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.