Move to Jagran APP

Coronavirus के लिए भारत सरकार ने शुरू की Twitter Seva, लोगों को तुरंत मिलेगा हर सवाल का जवाब

इस सर्विस की मदद से सरकार लोगों तक बड़े स्तर पर जुड़ पाएगी और उनकी मदद कर पाएगी। इस सर्विस की घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने की है। फोटो साभार Twitter

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Wed, 22 Apr 2020 09:08 AM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2020 09:18 AM (IST)
Coronavirus के लिए भारत सरकार ने शुरू की Twitter Seva, लोगों को तुरंत मिलेगा हर सवाल का जवाब
Coronavirus के लिए भारत सरकार ने शुरू की Twitter Seva, लोगों को तुरंत मिलेगा हर सवाल का जवाब

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Coronavirus आउटब्रेक के चलते दुनियाभर के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लॉकडाउन के चलते लोगों को घर भी बैठना पड़ रहा है। ऐसे में फेक न्यूज का प्रवाह पहले से ज्यादा हो गया है। फेक न्यूज के चलते लोग गलतफहमी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में इस वायरस से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने Twitter Seva शुरू की है। यह सर्विस ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने में मदद करेगी और लोगों को रियल टाइम में मदद करने में उपयोगी साबित होगी। इस सर्विस की मदद से सरकार लोगों तक बड़े स्तर पर जुड़ पाएगी और उनकी मदद कर पाएगी। इस सर्विस की घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने की है।

loksabha election banner

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी देते हुए कहा है कि भारतीय नागरिक @CovidIndiaSeva पर ट्वीट कर अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं। विशेषज्ञ आधिकारिक जानाकरी आपसे शेयर करेंगे। देखें ट्वीट:  

जानें कैसे काम करती है Twitter Seva: यह डैशबोर्ड पर काम करती है जिसके जरिए किसी भी सवाल का जवाब दिया जा सकता है। यह एक क्वैरी सर्विस है। यह सर्विस किसी भी ऐसे ट्विट जिसमें सवाल किया गया होगा, रिजॉल्वेबल टिकट में बदला जाएगा। फिर से संबंधित विभाग के पास भेजा जाएगा। इसके बाद लोगों के सवाल का जवाब दिया जाएगा। अगर आप इस सर्विस का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको @CovidIndiaSeva को फॉलो करना होगा। यहां से आपको वायरस से जुड़ी सही जानकारी मिलेंगी। वहीं, अगर आप कुछ भी पूछना चाहते हैं तो आप @CovidIndiaSeva पर ट्वीट कर सकते हैं। इस सर्विस के लिए आपको किसी भी तरह के डॉक्यूमेंट्स या पहचान आदि की जानकारी देने की भी कोई जरुरत नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.