Gmail और Google Drive सर्विस डाउन, यूजर्स को आ रही है परेशानी
मिल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक Google के GSuite स्टेटस के डैशबोर्ड को एक्सेस करने मे यूजर्स को परेशानी हो रही है। इन सेवाओ के डाउन होने की वजह से यूजर्स को ई-मेल भेजने से लेकर डाटा बैकअप करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दुनिया भर में लोकप्रिय ई-मेल सर्विस Gmail और डाटा स्टोर करने वाली सेवा Google Drive की सर्विस डाउन हो गई। इसके बाद इन दोनों सेवाओं के इस्तेमाल करने वाले दुनियाभर के लाखों यूजर्स प्रभावित हुए हैं। मिल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक Google के GSuite स्टेटस के डैशबोर्ड को एक्सेस करने मे यूजर्स को परेशानी हो रही है। इन सेवाओ के डाउन होने की वजह से यूजर्स को ई-मेल भेजने से लेकर डाटा बैकअप करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से मूल रूप से Gmail यूजर्स को दिक्कत हो रही है। आपको बता दें कि इससे पहले जनवरी में भी कुछ समय के लिए सर्विस डाउन होने की वजह से यूजर्स को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है।
Wow. Our work Gmail is down. This is the kind of amazing service you get from Google in such situations: pic.twitter.com/Q1XrePPmrg
— Martin Brochhaus (@mbrochh) March 13, 2019
इन सेवाओं के इस्तेमाल करते समय यूजर्स को '404 एरर' मिलने लगे हैं। इसके बाद कंपनी ने एक स्टेटमेंट जारी करने बताया कि इसमें आई तकनीकी दिक्कत की जांच की जा रही है। इस तकनीकि दिक्कत की वजह से यूजर्स इन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें हाई लेटेंसी जैसे एरर मैसेज मिल रहे हैं।
गूगल की सेवाओं के डाउन होने के बाद कई यूजर्स ने ट्वीट करने जानकारी दी है। इस सेवा का इस्तेमाल करने में भारत, अमेरिका, जापान, एटलांटा, न्यूजीलैंड समेत कई देशों के यूजर्स को परेशाना का सामना करना पड़ रहा है। इस खबर को लिखने के समय तक हमें Gmail को एक्सेस करने में परेशानी आ रही है। यूजर्स इन सेवाओं का लाभ फिर से कब ले पाएंगे इसके बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। फिलहार Gmail को लोड होने में काफी समय लग रहा है।
यह भी पढ़ें:
Gmail अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Gmail अपडेट: Smart Compose से offline Mode तक ये 3 नए फीचर्स यूजर्स के आएंगे बेहद काम