विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Facebook ने कॉलेज स्टूडेंट के लिए लॉन्च किया Campus फीचर, मिलेंगे कई खास फीचर्स

By Renu YadavEdited By:
Published: Fri, 11 Sep 2020 06:18 PM (IST)

Facebook Campus फीचर की मदद से कॉलेज स्टूडेंट एक-दूसरे के साथ आसानी से कनेक्ट हो सकते हैं। इसके अलावा अपने ...और पढ़ें

Facebook ने कॉलेज स्टूडेंट के लिए लॉन्च किया Campus फीचर, मिलेंगे कई खास फीचर्स
Facebook ने कॉलेज स्टूडेंट के लिए लॉन्च किया Campus फीचर, मिलेंगे कई खास फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पिछले काफी समय से एक नए फीचर Campus पर काम कर रहा है। जिसे कंपनी अब आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस फीचर को खास तौर पर कॉलेज स्टूडेंट के लिए पेश किया गया है, जहां वह अपने कैंपस में होने वाले इवेंट व अन्य जानकारियों को शेयर कर सकेंगे। इसके अलावा यहां छात्र एक-दूसरे से आसानी से इंट्रेक्ट हो सकेंगे। Facebook Campus में कॉलेज स्टूडेंट की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई फीचर्स ऐड किए गए हैं। बता दें कि अभी इस फीचर केवल यूएस में ही रोलआउट किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि यह जल्द ही अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Facebook Campus की घोषणा करते हुए कंपनी ने कहा कि 'कॉलेज एक ऐसा स्थान है जो छात्रों को अपने क्लासमेट से जुड़ने में मदद करता है। लेकिन Facebook Campus आपकी कॉलेज कम्यूनिटी के भीतर होने वाले कंवर्सेशन को आसानी से फाइंड करता है।' 'लेकिन इस साल देश भर के छात्रों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कुछ कैम्पस आंशिक या पूर्णकालिक रिमोट लर्निंग में स्थानांतरित हो गए हैं, इसलिए कॉलेज लाइफ से जुड़े रहने का तरीका खोजना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।'

कंपनी का कहना है कि 'कॉलेज नए दोस्त बनाने के लिए, समान रुचियों वाले लोगों को खोजने और कनेक्ट करने के नए अवसरों की खोज करने के लिए के लिए एक अच्छी जगह है। शुरुआती दिनों में, फेसबुक केवल एक कॉलेज नेटवर्क हुआ करता था, लेकिन अब हम छात्रों और कॉलेज के रिश्तों को बेहतर बनाने और बनाए रखने में मदद करने के लिए Facebook Campus सेक्शन को लेकर आए हैं।' 

ऐसे काम करेगा Facebook Campus

अगर आप भी अपने कॉलेज को मिस कर रहे हैं तो Facebook Campus का हिस्सा बन सकते हैं। इस फीचर को उपयोग करने के लिए यूजर्स को अपनी .edu मेल एड्रेस और ग्रेजुएशन ईयर प्रोवाइड कराना होगा। इसके बाद स्टूडेंट को Campus सेक्शन के लिए अपनी एक नई प्रोफाइल क्रिएट करनी होगी। जिसमें यूजर का प्रोफाइल फोटो और कवल इमेज लगा होगा। इसके बाद स्टूडेंट को अपनी क्लास और घर का एड्रेस आदि शेयर करने होंगे।  

मिलेंगी कई खास सुविधाएं

Facebook Campus फीचर में स्टूडेंट की प्राइवेसी का खासा ध्यान रखा जाएगा। इसमें केवल कैंपस से जुड़ी खबरें ही उपलब्ध होंगी। साथ ही यहां आपको कैंपस डायरेक्टरी मिलेगी, जिसकी मदद से आप अपने दोस्तों व क्लासमेट्स इवेंट व सेमिनार आदि की जानकारी शेयर कर सकेंगे। साथ ही इसमें चैटिंग की भी सुविधा उपलब्ध होगी।